समय का दूसरा नाम काल है, जो सब भांति जीवन का नियंत्रक है | जो काल का सम्मान नहीं करता, काल उसे मिटा देता है | जो काल के नियमों को मानते हैं, वह उनकी कीर्ति को अमर कर देता है |
जीवन हमारी जिम्मेदारी है, उसे हमें संपूर्ण होश में जीना चाहिये | इस सत्य को जानना महत्वपूर्ण है कि हमारा जीवन समय की धारा में बह रहा है | क्षणों-पलों और दिनों के सदुपयोग से ही हम इसकी संभावना को साकार कर सकते हैं | इस भौतिक जगत में जिसका जन्म होता है, उसका अंत भी होता है | हम प्रयास करने पर भी उससे बच नहीं सकते | हाँ, इतना अवश्य कर सकते हैं कि हर पल, हर क्षण का उत्कृष्ट सुनियोजन करें और अपने जीवन की मूल्यवान घड़ियों को व्यर्थ ही नष्ट न होने दें |
हर क्षण, हर पल अपने में अमूल्य है, क्योंकि यह अपने साथ हमेशा हमारे लिये अनूठे अवसर लेकर आता है | प्रतिक्षण बेशकीमती है, कहीं कोई दूसरा इसका सानी नहीं है | जो यह हमें देने वाला है, वह दोबारा हमें कभी कोई न दे सकेगा |

No comments:
Post a Comment