23 September 2025

WISDOM -----

   आज  संसार  की  सबसे  बड़ी  समस्या  ' तनाव ' की  है  l  यह  समस्या  अनेक   बीमारियों  और  मुसीबतों  को  जन्म  देती  है  l  सबसे  बड़ी  मुसीबत  है  नींद  न  आना  l  ईश्वर  ने  रात्रि  का  समय  निद्रा  के  लिए  बनाया  है  l  प्रात:काल  व्यक्ति  ताजगी  तभी  महसूस  करेगा  जब  उसे  रात  को  अच्छी  नींद  आए  l  गरीब  व्यक्ति  को  तो  पथरीली  जमीन  पर  भी  चैन  की  नींद  आती  है  लेकिन  दुनिया  के  ऐसे  देश  जहाँ   भौतिक  सुख -सुविधाओं  की  कोई  कमी  नहीं  है  , वहां  करोड़ों  लोग  ऐसे  हैं  जिन्हें  नींद  की  गोली  खाने  पर  भी  नींद  नहीं  आती  l  कारण  यही  है  कि   व्यक्ति  भौतिक  सुखों  के  पीछे  इतना  भाग  रहा  है  कि  वह  अध्यात्म  से  दूर  हो  गया  l  जीवन  का  संतुलन  बिगड़  गया  l  अध्यात्म  जीवन  जीने  की  कला  है  l  अध्यात्म  हमें  यही  सिखाता  है  कि  अपने  जीवन  की  बागडोर  ईश्वर  के  हाथ  में  सौंप  दो  और  निश्चिन्त  होकर  कर्म  करो  l  अपना  प्रत्येक  कर्म  ईश्वर  को  समर्पित  करो  , यहाँ  तक  कि  निद्रा  को  भी  l    श्रीदुर्गासप्तशती  में   निद्रा  को  भी  देवी  कहा  गया  है  --'              या  देवी   सर्वभूतेषु  निद्रारूपेण  संस्थिता  l  नमस्तस्यै l  नमस्तस्यै  l नमस्तस्यै नमो नम:  l '  जो  देवी  सब  प्राणियों  में  निद्रा  रूप  से  स्थित  हैं ,  उनको  बारंबार  नमस्कार  l  श्रद्धा  और  विश्वास  से  निद्रा  देवी  को  पुकारो  , वे  कभी  किसी  को  निराश  नहीं  करेंगी  l