23 December 2017

WISDOM ----- अनीति , अनाचार ही सारी विपत्तियों का कारण है , सामूहिक शक्ति से इसे समूल नष्ट करें

  समाज  में  सज्जन  लोगों  की  कमी  नहीं  है   लेकिन  असुरता  बढ़ती  जा  रही  है   क्योंकि  अनीति ,  अत्याचार  का  विरोध - प्रतिरोध  करने  के  लिए   कोई  साहस  नहीं  दिखता  l  वेदों  में  कहा  गया  है --- ' हे  भगवन  ! आप  हमें '  मन्यु  ' प्रदान  करें  l  'मन्यु '  का  अर्थ  है  वह  क्रोध   जो  अनाचार के  विरोध  में  उमगता  है   l   इसमें  लोकमंगल  विरोधी   अनाचार  को   निरस्त  करने  का   विवेकपूर्ण  संकल्प  जुड़ा  होता  है   l   क्रोध  के  समतुल्य  दिखने  पर  भी  यह  ईश्वरीय  वरदान  है  l