'सबसे बड़ी जीत विरोधी के ह्रदय को जीत लेना है | '
यूनान के प्रसिद्ध तत्वज्ञानी पेरीकिल्स से किसी बात पर अप्रसन्न होकर एक व्यक्ति उनके घर उनसे बुरा-भला कहने लगा | क्रोध में वह पागल हो रहा था | जाते ही उसने बड़बड़ाना और गलियाँ देना शुरू कर दिया | पेरीकिल्स चुपचाप उसकी बातें सुनते रहे | फिर भी उसका क्रोध शांत न हुआ और दोपहर का आया हुआ दिन डूबने तक वाक्य-बाणों की वर्षा करता रहा | जब अँधेरा हो गया तो वह थककर चूर हो गया और उठकर चलने लगा |
पेरीकिल्स ने धीरे से अपने नौकर को बुलाया और कहा, --" लालटेन लेकर इन महाशय के साथ चले जाओ और इनके घर तक पहुँचा दो | " यह सुनकर वह व्यक्ति लज्जा-संकोच से गढ़ गया और पेरीकिल्स से अपने कृत्य की माफी मांगी |
मानवी व्यक्तित्व एक प्रकार का उद्दान है | उसके साथ अनेक भौतिक और आत्मिक विशेषताएं जुड़ी हुई हैं, पर उसका लाभ मिलता तभी है, जब उसे ठीक तरह साधा, संभाला जाये |