2 January 2026

WISDOM -----

   इंग्लॅण्ड  के  एक  प्रसिद्ध  पहलवान  थे  l  एक  दिन  वह  अभ्यास कर के  लौट रहे  थे  कि  एक  व्यक्ति  ने  उन  पर  थूक  दिया  l  पहलवान  बिलकुल  शांत रहे  ,  उन्होंने  शांत  भाव  से  अपना  चेहरा  साफ  कर  लिया  l  उनके  प्रशंसकों  को  बहुत  क्रोध  आया  ,  वे  बदला  लेने  के  पक्ष  में  थे  l एक प्रशंसक  ने उनसे  कहा ---- " एक  आदमी  आप  पर  थूक  जाए   और हम  चुप  रहें  ? "   पहलवान  बोले  ---- "  मित्र  !  आपने  देखा  नहीं  कि  वह  व्यक्ति  जिसने  थूका था   , कितना  दुबला -पतला था  l  मैं  चाहता  तो  उसे  एक  घूंसा  मार  सकता  था  l  क्या  वह  उसे  सह  पाता  ?  बलवान  होने  का  यह  अर्थ  नहीं  कि  दुर्बलों  को  सताया  जाए  l  "  प्रशंसक  ने  कहा  --- "  आप  सच  में  सच्चे  वीर  व    बहादुर  हैं  l  मैं  आपके  सद्गुणों  को  नमन  करता  हूँ  l "