20 March 2019

WISDOM ---- बदलती हुई परिस्थिति के साथ विचारों में परिवर्तन भी अनिवार्य है

 विचारकों  का  मत  है  कि--- यदि  मनुष्य  समय  के  अनुरूप  अपने  विचारों  में  परिवर्तन  नहीं  लाता,  तो  बदलते  परिवेश  में  उसका  अस्तित्व  समाप्त  होने  की  संभावना   उसी  प्रकार  बढ़  जाएगी  ,  जिस  प्रकार  शरीर  तंत्र  के  अनुकूलन  के  अभाव  में   किसी  जीव  का  अस्तित्व  संकट  गहरा  जाता  है  l 
  मनुष्य  अपने  विचारों  के  प्रति  हठी हो  जाता  है  , बदलते  समय  के  साथ  वह   अपने  विचारों  को  बदलना  नहीं  चाहता  ,  यही  उसके  पतन    और   विनाश  का कारण  है   l