1 May 2018

WISDOM ----- अहंकारी व्यक्ति अत्याचार को वीरता और अनीति को चातुर्य मानता है

 ' वास्तव  में  अधिकार  पद  बड़ा  विडम्बना पूर्ण  होता  है   l  जब  तक  वह  सक्षम  और  समर्थ  है  ,  लोग  उसकी  झूठी  चाटुकारी  किया  करते  हैं  और  जब  वह  असहाय  और  विवश  होता  है   तो  तुरंत  आँखें  ही  नहीं  फेर  लेते   बल्कि  फिर  से  न  उठ  पाए  इस  हेतु  दो  धक्के  और  दे  देते  हैं  l  '
  इसलिए  दूरदर्शी  व्यक्ति   अपनी  शक्ति  और  अपने  धन  का  सदुपयोग  करते  हैं  , न्याय  व्यवस्था   और  सुशासन  बनाये  रखने  में  सहयोग  देते  हैं  और  निष्काम  भाव  से   निर्धनों ,  पीड़ितों  और  शोषित  व्यक्तियों  के  कल्याण  के  लिए  कार्य  करते  हैं  l   जीवन  में  विपरीत  परिस्थितियां  आने  पर  ये  पुण्य  कार्य  ही  उन्हें  संबल  देते  हैं  l