27 June 2019

WISDOM ------

 अहंकार  सारी  अच्छाइयों  का  द्वार  बंद  कर  देता  है  l   अहंकारी  की  प्रगति  जितनी  तीव्र  होती  है  ,  उसका  पतन   उससे  भी  अधिक  तेज  होता  है  l 
  आकर्षक  व्यक्तित्व  का  निर्माण  शक्ति  और  संवेदना  के  सम्मिश्रण  से  होता  है  l  संवेदना  विहीन  अकेली  शक्ति  व्यक्ति  को   अहंकारी  और  निष्ठुर  बना  देती  है  l  इसलिए अपने  व्यक्तित्व  को  आकर्षक  बनाने  के  लिए  अपनी  क्षमताओं  को  संवेदनाओं  से   युक्त  करना  अनिवार्य  है  l