हम प्रार्थना करें---हे प्रभु ! हमें अनंत सीमा तक धैर्य रखने की क्षमता दो , सहनशक्ति दो |
आज मनुष्य के पास इसी का अभाव है | तनाव का सबसे बड़ा कारण अधीरता है | थोड़े से पुरुषार्थ से कम समय में अधिक पाने की कामना | हमारे मन की सारी समस्याएं धैर्य चुक जाने, आतुरता, जल्दबाजी बढ़ जाने की वजह से हैं | अत: धैर्य-सहनशक्ति को विकसित करना बहुत जरुरी है | सफल वही होता है, जो धीर-गंभीर हो, साहस का धनी हो, सदैव प्रसन्न रहता हो |
प्रभु में विश्वास, उसके न्याय एवं अपने अध्यवसाय में अनंत सीमा तक आस्था हमें सफलता के चरम लक्ष्य तक पहुंचाकर ही रहती है | ईश्वर विश्वास से हमें धैर्य रखने की शक्ति प्राप्त होती है | यही सबसे बड़ी निधि है |