26 February 2018

WISDOM ------ अच्छे कर्म पर भरोसा रखें , चमत्कारों पर नहीं

  एक  मजदुर  अपनी  आर्थिक  स्थिति  से  दुखी  होकर  एक  महात्माजी  के  पास  गया  l  महात्माजी  ने  उस  पर  दया  करते  हुए  अपना  गधा  उसे  दे  दिया  l  मजदुर  बहुत  खुश  हुआ  कि  अब  उसे  ईंट , गारा  ढोने  में  गधे  से  सुविधा  होगी  l  वह  यह  सोच  ही  रहा  था  कि   गधा  जमीन  पर  गिरा  और  मर  गया  l  मजदूर   ने  वहीँ  गड्डा  खोद  कर  उसे   दफनाया  और  रोने  लगा  उसे  कब्र  के  पास  रोते  देख  किसी  राहगीर  ने  सोचा  कि   जरुर  यहाँ  कोई  दिव्य  आत्मा  चल  बसी  है  ,  उसने  कब्र  पर  सिर  झुकाकर  कुछ  पैसे  चढ़ा  दिए  l  मजदूर  कुछ  बोलता  इसके  पहले  वहां  पैसा  चढ़ाने  वालों  की  भीड़  लग  गयी  ,  लोगों  का  तांता  लग्न  शुरू  हो  गया  l
    घबराये  मजदूर  ने  सारी  बात  महात्माजी  को  बताई  तो  महात्माजी  बोले ----- "भगवान  को  शायद  तेरी  सहायता  के  लिए  यही  मार्ग  मंजूर  था  l  वह  गधा  जो  मदद  तेरी  जीते  जी    न  कर  सका ,  वह  मरकर  कर  गया   l  इन  पैसों  का  इस्तेमाल  कर  कुछ  अच्छे  काम  करना  l  याद  रखना  यह  दुनिया  ऐसे  ही  अंधविश्वासों  को  पाल  कर  बैठी  है  l  इसलिए  अपने  अच्छे  कर्मों  पर  भरोसा  रख  ,  मुफ्त  के  चमत्कारों  पर  नहीं   l 

No comments:

Post a Comment