हमारे जीवन में अनुशासन अत्यंत जरुरी है । यदि जीवन में अनुशासन नहीं है तो मनुष्य अपने गंतव्य तक कभी नहीं पहुँच पाता, बस भटकता रहता है । नदियों का जल अपने दोनों किनारों की सीमारेखाएं निर्धारित करते हुए आगे बढ़ता है । यदि नदी के ये दोनों किनारे न होते तो नदी का जल कभी भी अपने अंतिम स्रोत सागर तक नहीं पहुँच पाता और वहीँ फैलकर समाप्त हो जाता । इसलिए नदियों से मिलने वाली इस सीख को ध्यान में रखते हुए हमें अपने जीवन में अनुशासन रखना चाहिए ।
25 November 2014
21 November 2014
WISDOM
जो छोटे पर वास्तविक लक्ष्यों को लक्ष्य बनकर चलते हैं, वे उन्हें जीतते हुए अंतत: जीवन में बड़े उद्देश्यों को पूर्ण करने में सफल रहते हैं ।
बात उन दिनों की है, जब शिवाजी मुगलों के विरुद्ध छापामार युद्ध लड़ रहे थे । एक दिन वे छिपते-छिपाते एक वनवासी बुढ़िया की झोंपड़ी पर पहुँचे और उससे भोजन की मांग की । बुढ़िया ने प्रेमपूर्वक खिचड़ी बनाकर उन्हें परोस दी । शिवाजी कओ भूख बहुत जोरों से लगी थी, इसलिए जल्दी से खाने की आतुरता में उन्होंने खिचड़ी के बीच में हाथ डाल दिया और अपनी उंगलियाँ जला बैठे । वृद्ध महिला ने यह देखा तो उन्हें टोकते हुए बोली----- " तू दीखने में लगता शिवाजी जैसा है और काम भी उसी की तरह मूर्खता के करता है । " यह सुनकर शिवाजी स्तब्ध रह गए ।
उन्होंने वृद्ध महिला से पूछा----- " मैंने हाथ जलाए तो मुझे मूर्ख कहना समझ में आया, पर शिवाजी न क्या मूर्खता की ? " वह वृद्ध महिला बोली--- " तूने किनारे का ठंडा भात खाने की जगह बीच में हाथ डाला और जला बैठा । यही मूर्खता शिवाजी की भी है । वह मुगल साम्राज्य के दूर बसे छोटे किलों को आसानी से जीतने की जगह बड़े किलों पर हाथ डालता है और मात खा बैठता है । " बात पते की थी, शिवाजी को अपनी रणनीतिक भूल का भान हुआ ।
वृद्ध महिला को धन्यवाद देते हुए वे वहां से निकले और अपनी सामरिक नीति दोबारा से तैयर की छोटे लक्ष्यों को निर्धारित कर उन पर विजय प्राप्त की और अंतत: बड़ा मोर्चा जीतने में सफल रहे यह नीति जीवन संग्राम में भी साथ देती है ।

20 November 2014
WISDOM
रूस के अति विलक्षण संत गुरजिएफ का कहना था कि अगर इस सारी धरती को धार्मिक बनाना हो तो केवल एक उपाय है----- वैज्ञानिकों को सारी चिंता छोड़कर एक मशीन खोज लेनी चाहिए, जो बिलकुल घड़ी की तरह हो । जिसे हर आदमी के हाथ पर बांध दिया जाये । जो हमेशा बाँधने वाले को बताती रहे कि अब मौत कितने करीब है । उसका काँटा निरंतर घूमता रहे । यह अनुसंधान कठिन जरुर है, पर असंभव नहीं ।
19 November 2014
जीवन की सार्थकता
जीवन में सार्थकता तभी आती है, जब दूसरों के लिए कुछ किया जाता है । दूसरों के लिए किये गये परिश्रम में यदि निष्कामता का भाव हो, जनहित का भाव हो, तो ऐसा कर्म आध्यात्मिक कर्म बन जाता है, जिसका फल अनंत गुना मधुर एवं व्यापक होता है ।
मनुष्य जीवन की किसी भी अवस्था में और किसी भी स्थिति में परोपकार किया जा सकता है । बस, इसके लिए संवेदनशील एवं उदार भावनाएँ चाहिए ।
प्राचीन समय में एक बूढ़ा बेसहारा आदमी भिक्षा माँगकर अपना जीवन- निर्वाह करता था । वह नित्य प्रति अधिक से अधिक भिक्षा प्राप्त करने का प्रयास करता था । इसी प्रयत्न में उसे सवेरे से लेकर रात हो जाती थी । वृद्ध की दिनचर्या का एक हिस्सा यह भी था कि जैसे ही वह सवेरे सोकर उठता, सबसे पहले शुद्ध होकर मंदिर में जाता, वहां की पूजा में भाग लेता, भगवान को प्रणाम करता, फिर लौटकर आता और भीख मांगने निकल जाता ।
अपनी कुटिया से मुख्य मार्ग को जाते समय वह अनाज के दानों से मुट्ठियाँ भर लेता और जहाँ पक्षियों को देखता, वहां दाने बिखेर देता । दोपहर को जब खाना खाने बैठता तो आधे से अधिक खाना लोगों में बाँट देता । उसे अपना पेट भरने की चिंता न थी । जिस दिन वह अधिक परमार्थ करता, उस रात उसे बड़ी गहरी नींद आती और वह निश्चिंतता पूर्वक सो जाता ।

18 November 2014
WISDOM
' विभूतियाँ दुधारी तलवार की तरह होती हैं । जहाँ ये सृजन में अपना चमत्कार प्रस्तुत करती हैं, वहीँ दिशा भटकने पर भयंकर विनाश एवं विध्वंस के द्रश्य भी प्रस्तुत करती हैं । '
देवताओं और असुरों में घोर युद्ध हो रहा था । राक्षसों के शस्त्र-बल और युद्ध कौशल के सम्मुख देवता टिक ही नही पाते थे । अब की बार वे हारकर जान बचाकर भागे, सब मिलकर महर्षि दत्तात्रेय के पास पहुँचे । असुरों ने भी उनका पीछा किया । असुर भी दत्तात्रेय के आश्रम में जा पहुँचे । वहां उन्होंने एक नवयुवती को देखा । अब दानव लड़ना तो भूल गये और उस स्त्री पर मुग्ध हो गये । वह नवयुवती रूप बदले हुए लक्ष्मी जी ही थीं, असुरों ने उनका अपहरण करने की चेष्टा की
दत्तात्रेय जी ने देवताओं से कहा, अब तुम तैयारी करके फिर से असुरों पर आक्रमण करो । लड़ाई छिड़ी और देवताओं ने असुरों पर विजय प्राप्त की ।
विजय प्राप्त करके देवता फिर दत्तात्रेय के पास आये और पूछने लगे, भगवन ! दो बार पराजय और अंतिम बार विजय का रहस्य क्या है ? महर्षि ने बताया----- जब तक मनुष्य सदाचारी-संयमी रहता है, तब तक उसमे पूर्ण बल विद्दमान रहता है और जब वह कुपथ पर कदम रखता है, तो उसका आधा बल क्षीण हो जाता है, परनारी का अपहरण करने की कुचेष्टा में असुरों का बल नष्ट हों गया था, इससे उन्हें जीतना सुगम हो गया ।
17 November 2014
WISDOM
' भय अँधेरे के समान है और साहस रोशनी के समान । साहस के आते ही भय खुद-ब-खुद गायब हों जाता है । यदि हमारे पास साहस है तो हम निर्भय होकर अपनी सफलता की कहानी खुद गढ़ सकते हैं । '
गुजरात के बोरसद क्षेत्र में डाकुओं का अत्याधिक आतंक था और उनसे रक्षा करने में पुलिस भी स्वयं को अशक्त अनुभव करती थी । त्रस्त होकर क्षेत्रवासियों ने सरदार पटेल ताक अपनी फरियाद पहुंचाई । सरदार पटेल ने पुलिसवालों और गाँववालों कों बुलाकर कहा---- " आप दोनों मिल जायें तो आपकी शक्ति डाकुओं से पांच गुना अधिक हो जायेगी । शक्ति संगठन में है । गांव के सभी समर्थ पुरुष पुलिस वालों के साथ दल बनाकर गाँव में पहरा दें और आक्रमण होने भर भागने के बजाय डटकर मुकाबला करें । " गाँव वालों ने ऐसा ही किया । फिर कभी उनके गाँव पर डाकुओं का हमला नहीं हुआ । जो अपनी रक्षा में समर्थ हो, उसे किसी रक्षक की आवश्यकता नहीं होती ।

16 November 2014
सुख आंतरिक स्थिति है
प्रख्यात मनीषी बर्ट्रेंड रसेल अपनी पुस्तक ' सुखमय जीवन ' में लिखते हैं कि संसार में दो प्रकार के व्यक्ति होते हैं--- एक जो संसार में रहकर धन बटोरने मे लगे हैं, दूसरे वे जिनने संपदा का परित्याग कर दिया और जंगल में जाकर आदि मानवों की तरह रहने लगे हैं । पर इन दोनों में कोई विशेष अंतर नहीं है, दोनों ही भ्रांति में हैं ।
स्वार्थ में फंसे लोग समझते हैं कि बाह्य साधन सुविधाओं से अपने को भर लेंगे तो चैन पा जायेंगे, जबकि सन्यासी समझते हैं कि बाहरी चीजों को लात मार देने भर से आनंद की उपलब्धि हो जायेगी । वस्तुत: न तो बाहर की वस्तुओं से कभी कोई स्वयं को भर सकता है और न उसका परित्याग कर ऐसा किया जा सकता है, क्योंकि भराव का, प्राप्ति का बाहर से कोई संबंध है ही नहीं, वह तो सर्वथा आंतरिक है ।
यदि व्यक्ति अपने अंतस को सँवार ले तो किसी भी स्थिति में रहे सुख प्राप्त कर सकता है, चाहे वह सुविधाओं में रहे अथवा असुविधा-अभावों में, हर हाल में वह आनंद की अनुभूति कर सकता है । यह आंतरिक अवस्था उपलब्ध होने पर न तो उसे संसार त्यागने की आवश्यकता अनुभव होगी, और न कर्तव्य-कर्म को तिलांजलि देकर धर्म लाभ के नाम पर एकांत सेवन का प्रपंच रचने की ।

Subscribe to:
Posts (Atom)