हिन्दी भाषा में भारतेन्दु हरिश्चन्द को खड़ी बोली के जनक के रूप में जाना जाता है l अपनी उदारवादिता के लिए वे प्रख्यात थे । उनके एक मित्र की कन्या का विवाह था l वे कुछ याचना का मनोरथ लेकर आये , पर भारतेन्दु जी की जेब उन दिनों बिलकुल खाली थी l फिर भी जरुरतमंद को खाली हाथों जाने देना उन्हें उचित नहीं लगा । उन्होंने अपनी हीरा जड़ी अँगूठी उतारकर मित्र के हाथ पर रखी l और मित्र का मुंह बंद करते हुए कहा ---- बस अब कुछ मत कहना मेरे पास अब कुछ नहीं बचा l
6 February 2016
5 February 2016
WISDOM
गरीब और असभ्य लोगों के , समाज के पीड़ित शोषित वर्ग के पक्ष में बोलने तथा उनमे अपने मानवीय अधिकारों की चेतना जाग्रत करने के फलस्वरूप खलील जिब्रान को स्वार्थ लोलुप अधिकारी वर्ग ने देश निकाला दे दिया | उस समय उन्होंने कहा ------ " लोग मुझे पागल समझते हैं कि मैं अपने जीवन को उनके सोने - चाँदी के कुछ टुकड़ों के बदले नहीं बेचता । और मैं इन्हें पागल समझता हूँ कि वे , मेरे जीवन को बिक्री की एक वस्तु समझते हैं । "
तत्कालीन समाज में फैली हुई रूढ़िवादिता , धार्मिक और सामाजिक कुरीतियों तथा अव्यवस्थाओं को देखकर खलील जिब्रान ने विचार किया कि जब तक इन्हें दूर नहीं किया जायेगा , तब तक जीवन में विकृतियों की भरमार बनी ही रहेगी और समाज स्वस्थ वायु में साँस न ले सकेगा ।
अत: उन्होंने इन सबके विरुद्ध एक आन्दोलन छेड़ दिया ।
वे कहा करते थे ---- ' धर्म की सार्थकता इसी में है कि वह उन्नत और सदाचारी जीवन यापन की पद्धति को दर्शा सके |

4 February 2016
साहित्य से सामाजिक चेतना का जागरण ------ हरिऔध जी
' कविताएँ तो कई लिखी जाती हैं । समाज के , व्यक्ति के मर्म और ह्रदय को जो स्पर्श कर ले , प्रभावित कर दे , उसी रचना को युग - साहित्य की संज्ञा मिलती है । ' समाज में व्याप्त कुरीतियों , ब्राह्मण - पंडितों , बाल - विवाह , वृद्ध - विवाह जैसे विषय पर उनकी चुनी हुई कविताओं का संकलन 1901 में प्रकाशित हुआ । ' काव्योपवन ' नामक इस अकेले संकलन ने उन्हें महाकवि के पद पर प्रतिष्ठित कर दिया ।
1914 में उनकी सर्वोत्कृष्ट कृति ' प्रिय प्रवास ' प्रकाशित हुई | हिन्दी साहित्य में इसकी प्रतिष्ठा भागवत के समकक्ष की गई है । सभी समस्याओं , कष्ट - कठिनाइयों का एक अचूक - निदान भगवद-प्रेम बताकर उन्होंने सर्व साधारण के सामने एक अपूर्व सुझाव रखा था | उनका भगवत्प्रेम निराशा , पलायन और अवसाद का नहीं आशा , उत्साह तथा प्राण स्फूर्ति का सन्देश देता है । इस ग्रन्थ के नायक श्री कृष्ण है । ब्रज को छोड़कर कंस के बुलावे पर मथुरा जाना --- इस प्रसंग को उन्होंने कर्तव्य - निष्ठा का रंग देकर उल्लिखित किया है ।

3 February 2016
WISDOM
' जो मनुष्य ज्ञान पाकर उसका प्रकाश दूसरों को देने का विचार बना लेता है , उसका ज्ञान न केवल स्थायी हो जाता है , अपितु दिनोदिन बढ़ने भी लगता है , जिससे एक दिन उसका जीवन देवतुल्य बन कर धन्य हो जाता है | '
2 February 2016
सद्ज्ञान के साधक ------ इलियट
इलियट का जन्म 1888 में अमेरिका में हुआ था | उन्होंने अंग्रेजी और फ्रेंच भाषा के साथ दर्शन - शास्त्र का अध्ययन किया । उन्होंने यह अनुभव किया कि कानून , दंड , भय , प्रलोभन और समाज व्यवस्था का कोई भी उपाय व्यक्ति को इतना नैतिक और सामाजिक नहीं बना सकता जितना कि अध्यात्म दर्शन । अध्यात्मवादी जीवन - दर्शन अपनाने से मनुष्य का व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन सुखी तथा समृद्ध बन सकता है । उन्होंने समाज के हितकारी जिन सत्यों को अपनी आत्मा की गहराई से समझ लिया था , उन्हें साहित्य के माध्यम से जन - मानस में निरंतर उतारते रहना , अपनी साहित्य साधना का लक्ष्य बना रखा था जिसकी पूर्ति में वे आजीवन लगे रहे ।
1 February 2016
जर्मनी का ब्रह्मवेत्ता----------- शोपेन हावर
विवेक के प्रति आस्था और निज के पुरुषार्थ से ख्याति तथा सम्मान को प्राप्त करने वाले इस दार्शनिक महापुरुष को अपने जीवन काल में निरंतर संघर्ष झेलना पड़ा । उनका जीवन उनके सिद्धांतों की प्रयोगशाला बन गया और उस प्रयोगशाला में उन्होंने सिद्ध कर दिखाया कि संघर्ष , पुरुषार्थ और तप - त्याग के बिना इस जगत में कोई भी स्थायी उपलब्धि अर्जित नहीं की जा सकती ।
शोपेन हावर का कहना था कि वस्तु जगत का निर्माण विचारों के साथ - साथ संघर्ष पर भी निर्भर करता है । मस्तिष्क को उन्नत बनाने और नया सृजन करने के लिए असफलताएं और संघर्ष नितांत आवश्यक हैं । उनके अभाव में आदमी अस्थिर ही रहता है । इसलिए कुछ भी बनने के लिए आवश्यक है कष्ट उठाना और पीड़ाएँ झेलना l
विलास के स्थान पर संयम की , अधिकार के स्थान पर कर्तव्य की , प्रवृति के स्थान पर निवृति की शिक्षा का प्रतीक था शोपेन हावर का चिन्तन और जीवन । जब उनकी मृत्यु हुई तो उनके हाथ में लेखनी और सिरहाने पुस्तकों का बड़ा सा ढेर था । उन्होंने भारतीय उपनिषदों का गहरा अध्ययन किया और उसके सार - तत्व को इस प्रकार निरुपित किया कि समाज का प्रत्येक वर्ग अपने कार्य -व्यवहार की समीक्षा कर उसमे आवश्यक सुधार कर सके । अपने जीवन काल में तो उन्हें इतना सम्मान नहीं मिला परन्तु आगे चलकर उनकी ख्याति देश - काल की सीमाओं को लांघकर विश्वव्यापी और चिरन्तन हो गई ।
31 January 2016
भारत के वैज्ञानिक गौरव -------- डॉ . भाभा
डॉ . भाभा विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक होने के साथ - साथ बहुत गहरे कला प्रेमी और धर्म प्राण व्यक्ति थे । संगीत तो उन्हें इतना प्रिय था कि जब वे अपने अनुसन्धान कार्यों में थकते तो संगीत द्वारा ही अपनी थकान दूर करते थे ।
डॉ . भाभा उन वैज्ञानिकों में से थे जिनका विश्वास भौतिक तथा आध्यात्मिक, दोनों विज्ञानों पर समान रूप से था और जो दोनों से लाभ उठाने की कला से पूरी तरह परिचित थे |
उन्होंने कहा था ------ " विज्ञान संसार के विनाश के लिए नहीं बल्कि दुःखी एवं संतप्त मानवता के कल्याण और उसकी सेवा करने के लिए है । अणुशक्ति का सही उपयोग तब है जब उससे कृषि के उत्तम साधन खोजें जा सके , जिससे देश का धन - धान्य बढ़े, उसकी गरीबी और भुखमरी दूर हो सके । रेतीले तथा अनुपजाऊ क्षेत्रों को उर्वर बनाने में उपयोग की गई अणुशक्ति तथा विभिन्न बीमारियों के उपचार हेतु उपयोग की गई अणुशक्ति सदुपयुक्त मानी जायेगी ।
उनका कहना था कि एक अणुशक्ति ही नहीं ज्ञान - विज्ञान की कोई भी शक्ति विनाश में न लगाकर निर्माण में ही लगाई जानी चाहिए | न केवल विद्दा - बल , बल्कि धन - बल और जन- बल का उपयोग भी मानव निर्माण की दिशा में ही किया जाना चाहिए । "

Subscribe to:
Posts (Atom)