विजय सदा न्याय की हुई है , अन्याय सदा हारता आया है | विश्व का इतिहास उठाकर देखें तो यही स्पष्ट होगा कि अनाचार कितना ही बड़ा हो जब तक उसका प्रतिकार नहीं किया जाता तभी तक वह बढ़ता है किन्तु जब उसका प्रतिकार करने के लिए कोई उठ खड़ा होता है तो उसे हार माननी ही पड़ती है | इस प्रतिकार के लिए कमर कस कर खड़े होना किसी साहसी का ही काम होता है | ऐसे साहसियों की अमर गाथाएं युगों तक गाई जाती हैं | पुरुषार्थ के ऐसे ही धनी इतिहास के पन्नो पर स्वर्ण अक्षरों में जगमगाया करते हैं |
17 March 2016
16 March 2016
भारतीय स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले ब्रितानी पत्रकार ------ गाईआल्द्रेड
गाईआल्द्रेड एक निर्भीक पत्रकार थे । वे ब्रिटिश उपनिवेशवाद और साम्राज्यवाद को विश्व के लिए कलंक समझते थे । इस कलंक को मिटाने के लिए अपनी लेखनी और स्याही का प्रयोग कर उन्होंने पत्रकारिता के इतिहास में नये पृष्ठ जोड़े । उन्होंने आजीवन औचित्य और न्याय का समर्थन किया एवं भारतीय स्वतंत्रता के पक्ष में पाश्चात्य जनमत को जगाया l
घटना 1910 की है , उस समय इंग्लैंड में इण्डिया हाउस देशभक्तों की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र था । इंग्लैंड में रहते हुए वीर सावरकर ने ' भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास ' लिखा था जिसके प्रकाशन पर ब्रिटिश सरकार ने प्रतिबन्ध लगा दिया था । इसी तरह श्याम जी कृष्ण वर्मा भी उस समय ' इण्डियन-सोशियोलाजिस्ट ' नामक एक साप्ताहिक पत्र निकालते थे, ब्रिटिश सरकार ने उसके प्रकाशन पर भी रोक लगा दी । इन परिस्थितियों में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समर्थक पत्रकार गाईआल्द्रेड ने अपने प्रेस में प्रतिबंधित ' इण्डियन सोशियो लाजिस्ट ' प्रकाशित किया जिसमे वर्मा जी के ओजस्वी विचार थे , साथ ही गाईआल्द्रेड ने अपनी ओर से एक लेख लिखकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का समर्थन किया , इससे सारे ब्रिटेन में तहलका मच गया ।
अंग्रेज सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उन पर राजद्रोह का मुकदमा चला । वादी पक्ष की सारी दलीलें सुनने के बाद उनसे कहा गया --- " तुम अपनी सफाई में कुछ कहना चाहते हो । "
गाईआल्द्रेड ने कहा ---- " इतिहास के सत्यों को उजागर करना तथा न्याय का समर्थन करना अपराध है तो मैं मानता हूँ कि मैं दोषी हूँ । " उन्होंने कहा --- " 1857 में भारत का विद्रोह गदर नहीं स्वाधीनता के लिए संघर्ष था और वहां इस समय चल रहा आन्दोलन सर्वथा न्यायोचित है और हर एक बुद्धिजीवी को भारतीय जनता के लिए न्यायिक स्वतंत्रता के मार्ग का समर्थन करना चाहिए । "
अदालत और सरकार ने उन्हें दोषी मानकर दो वर्ष के सख्त कारावास की सजा सुना दी । जब वे जेल से मुक्त हुए तो पुन: भारत की स्वतंत्रता का प्रचार करने लगे । उन्होंने अपने अख़बार का सावरकर विशेषांक निकाला और वीर सावरकर लिखित पुस्तक ' भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास' अपने समाचार पत्र ' बर्ड ' में छापा । दण्ड की परवाह न करते हुए उन्होंने सारा जीवन सत्य और न्याय का समर्थन किया ।

15 March 2016
विचारों की शक्ति
विचार की शक्ति किस प्रकार अन्य सारी शक्तियों और सत्ताओं को पराजित कर मानव ह्रदय पर अखण्ड आरुढ़ होती है , टामसपेन इसको अपने जीवन में ही सिद्ध करके यह अमर मन्त्र मानवता को दे गया ----- " जहाँ सिपाहियों की फौज नाकामयाब होंगी वहां सिद्धांतों की सेनाएं शत्रु के चक्रव्यूह को भेदती चली जायेंगी । जहाँ राजनैतिक कूट - चक्र विफल होंगे , वहां विचार सूत्र काम करेगा । दुनिया की कोई भी सत्ता विचार की अगाध गतिशीलता को रोक नहीं सकती ।
' विचार समस्त भूमण्डल के क्षितिज की परिक्रमा करता हुआ अंततः विजयी होगा । '
इंग्लैंड, अमेरिका और फ्रांस जैसे तीन देशों में जन - क्रांति के जन्मदाता टामसपेन का जन्म 1737 में इंग्लैंड में हुआ था । अमरीकी फौजों के ह्रदय में आग और बाहुओं में फौलाद भर देने के लिए उन्होंने ' क्रिसिस ' पुस्तक लिखी । टामसपेन ने अपनी सशक्त लेखनी और ओजस्वी शैली से लिखकर जनमानस को संस्करित कर दिया । वाशिंगटन का साधारण से साधारण सिपाही तेज प्रदीप्त होकर त्याग और बलिदान की भाषा बोलने लगा ।
उनका ग्रन्थ ' एज ऑफ रीजन ' वह महान दर्शन है , जो निखिल मानवीय मनीषा की मुक्ति का मंत्रदाता है ।

14 March 2016
आत्मविश्वासी के लिए कुछ भी असंभव नहीं
एक बार नाना साहब हाथी पर सवार होकर कहीं घूमने जा रहे थे । वे मनु को नहीं ले गये । बालिका रूठ गई । पिताजी ने समझाया ---- " हम गरीब हैं , हमारे भाग्य में हाथी कहाँ ? "
इस पर मनु ने तमक कर कहा ---- " एक क्या ऐसे सैकड़ों हाथी हैं मेरे भाग्य में । "
आत्मविश्वास पूर्वक कही गयी यह बात सच निकली । वह बड़ी होने पर झाँसी के राजा गंगाधरराव की पत्नी बनी और सैकड़ों हाथियों की स्वामिनी भी ।
मनु नामक उक्त बालिका ही झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई थीं , जिन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि आत्मविश्वास की भावना दृढ़ हो तो मनुष्य एक साधारण स्थिति से ऊपर उठकर उच्च स्थिति तक पहुँच जाता है ।

12 March 2016
कुटिल की मित्रता और अपना अति अभिमान जिनकी मृत्यु का कारण बना ----- राजा जसवंतसिंह
राजा जसवंतसिंह जोधपुर के राजा थे । उन्हें अपनी वीरता पर आवश्यकता से अधिक गर्व हो गया था । इतिहास इस बात का साक्षी है कि राजपूत चरित्र , वीरता , साहस , शौर्य और आन -बान में मुगलों से हजार गुना अच्छे थे । उनकी वीरता , कर्तव्यपरायणता और जांबाजी के किस्सों से इतिहास इतिहास के पृष्ठ रंगे पड़े हैं किन्तु यही सब कुछ नहीं होता शक्ति के सदुपयोग और एकता की भावना का उनमे सर्वथा अभाव था ।
राजपूत राजाओं के इस मिथ्याभिमान और अविवेक का लाभ मुगलों ने उठाया था |
औरंगजेब ने जब राजा जसवंतसिंह से मित्रता का हाथ बढ़ाया तो उन्होंने सब कुछ भुलाकर उसे स्वीकार कर लिया । जसवंतसिंह ने यह सोचने का प्रयास भी नहीं किया कि यह क्रूर , निर्दयी , अन्यायी औरंगजेब जब अपने पिता को कैद कर सकता है , भाइयों को क़त्ल करवा सकता है तो समय आने पर उन्हें भी दगा दे सकता है । ।
जसवंतसिंह की वीरता और पराक्रम से औरंगजेब ने जी भरकर लाभ उठाया । शंकालु प्रवृति का औरंगजेब उनसे भीतर ही भीतर भयभीत रहता था । औरंगजेब में दया तो थी नहीं , न्याय भी नहीं था । उसने जसवंतसिंह को और उसके पुत्रों को धोखे से मरवा दिया । उसकी रानी और नवजात अजीतसिंह को स्वामिभक्त दुर्गादास राठौर ने औरंगजेब के पंजे से बचाया नहीं तो उनका वंश ही मिट जाता ।
राजा जसवंतसिंह के पास जो बल विक्रम था वह स्वयं उनके लिए , उनके परिवार के लिए तथा हिन्दू जाति के लिए निरुपयोगी सिद्ध हुआ , उसका लाभ उठाकर औरंगजेब ने अपना स्वार्थ सिद्ध किया । सच्चे लोगों को संगठित होना चाहिए । यह भी देखना चाहिए कि उसके लाभ गलत व्यक्ति तो नहीं उठा रहे हैं । नहीं तो ये अच्छाइयाँ भी राजा जसवंतसिंह के पराक्रम की तरह निरर्थक चली जायेंगी ।

11 March 2016
देशबन्धु चितरंजन दास
दास बाबू ने अपने एक भाषण में कहा था ----- " अपने देश में विदेशी राज्य विस्तार होने के साथ - साथ हमने यूरोप की कुछ बुराइयों को अपना लिया है और हम अपने प्राचीन आडम्बर रहित जीवन को त्याग कर सुख और विलासिता के जीवन की ओर अग्रसर होते जा रहे हैं | अगर विचार किया जाये तो हमारे सभी राजनीतिक आन्दोलन यथार्थता से दूर हैं क्योंकि इनमे उन लोगों का कोई हाथ नहीं , जो इस देश की असली रीढ़ हैं l "
यहाँ उनका आशय सामान्य जनता से था , जिसके नाम पर सब आन्दोलन उठाये जाते हैं पर उनका लाभ प्राय: शक्तिशाली और संपन्न वर्ग के लोग ही उठाते हैं l
दास बाबू का यह भाषण इतना मार्मिक था कई बंगाल के तत्कालीन गवर्नर लार्ड रोनाल्डरो ने अपनी एक पुस्तक ' दी हार्ट ऑफ़ आर्यावर्त ' में उसकी प्रशंसा की और लिखा है कि एक ऋषि के सामान अपने देशवासियों को सच्ची प्रगति का मार्ग दिखलाया है l

10 March 2016
लगन और निष्ठा के बल पर कुछ भी अप्राप्य नहीं है ------ एंटन चेखव
एक समय था वह बालक जिसे स्कूल के प्रबंधक बुद्धिहीन करार देकर भर्ती करने से इन्कार कर दें , कुछ वर्षों बाद ही चार भाषाओँ की जानकारी तथा मातृभाषा का अधिकारिक ज्ञान रखने वाला बन जाये ---- इस बात का सहज विश्वास नहीं होता । एंटन चेखव से जब किसी ने पूछा कि इतने कम समय में आप इतना विकास कैसे कर सके तो उनका एक ही उत्तर था ------ केवल प्रयत्न और पुरुषार्थ के बल पर ।
काम के प्रति उनके मन में ऐसी लगन जागी कि जब लिखने बैठते तो तब तक लिखते चले जाते जब तक कि उनकी उँगलियाँ दर्द के कारण काम करने से इन्कार न कर दें | ऐसी स्थिति में वे थक कर सो नहीं जाते थे पढने लगते थे । धैर्य इतना था कि प्रकाशक रचनाएँ वापस कर देते तो बिना परेशान हुए दुबारा लिखने बैठ जाते और सुधार कर फिर से लिखते । इस प्रकार उन्हें एक ही रचना को कई बार लिखना पड़ता था ।
एंटन चेखव का एक नाटक ' वार्ड नं. 6 ' बहुत लोकप्रिय हुआ । बुद्धिजीवी वर्ग की नपुंसक अकर्मण्यता पर तीव्र प्रहार करने वाला यह नाटक जब लेनिन ने देखा तो वे इतने व्यग्र हो उठे कि अपने स्थान पर बैठ न सके । उन्ही के शब्दों में उन्होंने ऐसा अनुभव किया कि जैसे वे स्वयं भी इस नाटक के एक पात्र हों । इस नाटक में इस तथ्य को उभरा गया है कि प्रतिकूलताओं के विरुद्ध लड़ने का साहस होना चाहिए । हिंसा और अत्याचार को रोकने के लिए निष्क्रिय विरोध , उपेक्षा व उदासीनता से काम नहीं चलता । उसे रोकने के लिए अदम्य और कठोर संघर्ष की आवश्यकता है तभी उसमे सफल हुआ जा सकता है ।
एंटन चेखव , उन्नीसवीं शताब्दी के उन गिने - चुने साहित्यकारों में से हैं जिनकी रचनाएँ समाज पर अपना प्रभाव डाल सकीं और अब भी वे उतनी ही जीवन्त और स्फूर्त बनी हुई हैं ।

Subscribe to:
Posts (Atom)