एक व्यक्ति ने किसी विद्वान् से प्रश्न किया ---- " शास्त्रों में सत्संग की इतनी महिमा क्यों कही गई है ? " विद्वान् ने उत्तर दिया ---- " संग जिसके साथ होता है , उसके जैसे गुण संग करने वाले को प्राप्त होते हैं l गरम लोहे पर पड़ने से जल का निशान नहीं पड़ता , परन्तु वही जल कमल के पत्ते पर पड़ने से मोती जैसा चमकता है और वही जल स्वाति नक्षत्र में सीप के मुंह में पद जाने से मोती बन जाता है l ठीक ऐसे ही संसर्ग जैसा हो , प्राणी वैसे ही उत्तम , मध्यम अथवा अधम गुण प्राप्त करता है l
5 January 2020
4 January 2020
WISDOM ------
महान पुरुष वास्तव में किसी खास जाति , धर्म या देश से बंधे नहीं होते , वे ' वसुधैवकुटुंबकम ' के सिद्धांत का अपनी अंतरात्मा से अनुभव करते हैं l गैरीवाल्डी की गणना संसार के महापुरुषों में की जाती है , उनका जन्म 1807 में इटली में हुआ था l देशभक्ति , स्वाधीनता प्रेम और उदारता उनके जन्मजात गुण थे l वे कहते थे कि ये गुण उन्हें अपनी माता से मिले जो असाधारण दयालु प्रकृति की एवं कर्तव्य परायण स्त्री थीं l गैरीवाल्डी के प्रेरणास्रोत ये शब्द थे -----
' हर एक मनुष्य का पहला और पवित्र कर्तव्य यह है कि वह अपने देश की रक्षा के लिए तलवार उठाये l दूसरी बात यह है कि किसी देश को परतंत्र बनाने वाले आक्रमण में मदद न करे l और तीसरी बात यह है कि जो देश किसी बलवान शत्रु के आक्रमण और शासन से पीड़ित हो रहा है उसको अपना ही देश मानकर उसकी राष्ट्रीयता की रक्षा के लिए तलवार उठाये l ऐसे व्यक्ति का दर्जा सबसे ऊँचा होता है l '
गैरीवाल्डी की उदारता का सबसे बड़ा प्रमाण उस समय मिला जब जर्मनी ने फ़्रांस पर हमला किया l यद्द्पि फ्रांस गैरीबाल्डी को अपना ' जानी दुश्मन ' समझता था और उसने गैरीवाल्डी को हर तरह से तंग भी किया था , लेकिन इस संकट के समय फ्रांस ने गैरीवाल्डी से सहायता की अपील की l
गैरीबाल्डी सब बातों को भूलकर फ़्रांस की मदद को चल दिया l लोग उसकी उदारता देखकर दंग रह गए l लोगों ने उसे पुरानी बात याद दिलाई तो गैरीवाल्डी ने कहा ---- " राष्ट्रीय आजादी एक एक पवित्र वस्तु है और उसकी रक्षा के लिए तत्पर होना हर आदमी का कर्तव्य है l इटली अपनी स्वाधीनता प्राप्त कर चुका , अब जर्मनी , फ्रांस को हड़पना चाहता है , तो इटली का कर्तव्य है कि फ़्रांस की स्वाधीनता की रक्षा में सहायक बने l " इस युद्ध में गैरीवाल्डी ने बहुत वीरता दिखाई , उसे करोड़ों फ्रांसीसी जनता का सम्मान मिला l अंत में फ़्रांस और जर्मनी में सुलह हो गई l
इस संबंध में सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि गैरीवाल्डी का जन्म जिस ' लैसी ' नगर में हुआ था , वह पहले इटली नगर का ही था l पर एक युद्ध में सहायता पाने के एवज में इटली की सरकार ने उसे फ्रांस को दे दिया था l अब गैरीबाल्डी ने फ्रांस की रक्षा के लिए एक बड़ा काम कर दिखाया तो एक मित्र ने कहा कि --- वह फ़्रांस सरकार से ' लैसी ' का नगर इटली को लौटा देने की प्रार्थना करे l तब गैरीवाल्डी ने कहा --- ' मैं अपनी जिह्वा से अपनी सेवा का बदला मांगू यह संभव नहीं है l "गैरीवाल्डी का समस्त जीवन अन्याय पीड़ितों की मदद करने में व्यतीत हुआ l
उसकी मृत्यु पर इटली व यूरोप में शोक छ गया कि यूरोप का साबसे बड़ा वीरात्मा चल बसा l

3 January 2020
WISDOM ---- हम क्या करते हैं , इसका महत्व कम है किन्तु उसे हम किस भाव से करते हैं इसका बहुत अधिक महत्व है
पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने वाङ्मय ' संस्कृति - संजीवनी श्रीमद भागवत एवं गीता ' में लिखा है ---------- किसी भी कार्य के पीछे हमारी भावना क्या है , इसका महत्व है l यदि हम अपने क्षुद्र अहंकार की पूर्ति के लिए और अपने कहलाने वाले कुछ व्यक्तियों को सुख पहुँचाने के लिए तथा दूसरों को दुःख पहुँचाने की भावना से कर्म करते हैं तो हम कभी सफल नहीं हो सकते l
यदि हमारी भावनाएं कलुषित हैं तथा हमारे कर्मों के मूल में अपना लाभ तथा दूसरों की हानि करने की वृत्ति छिपी हुई है तो हम दिखावे के लिए कितने ही व्यवस्थित और कठिन कार्य करें मनवांछित परिणाम नहीं पा सकते l मात्र क्रिया ही सब कुछ नहीं उसके मूल में छिपी भावना और विचारणा का भी महत्व है l
इस संबंध में में संस्कृत का एक श्लोक है जिसका अर्थ है ---- मनुष्य अपने प्राण , धन , कर्म , मन और वाणी आदि से शरीर एवं पुत्र आदि के लिए जो कुछ करता है -- वह व्यर्थ ही होता है क्योंकि उसके मूल में भेद बुद्धि बनी रहती है परन्तु जब मनुष्य द्वारा भगवान के लिए कुछ किया जाता है , तब वह सब भेदभाव से रहित होने के कारण शरीर , पुत्र और समस्त संसार के लिए सफल हो जाता है l
भगवान के लिए कर्म करने का अर्थ है --- सबके हित की कामना से , संकीर्णता से ऊँचे उठकर व्यापक लोक हित को ध्यान में रखते हुए कर्म करना l
रावण वेद , शास्त्र का ज्ञाता , बहुत विद्वान् था , कहते हैं उसने काल को भी पाटी से बाँध रखा था l रावण के बारे में बताते हुए भगवान कृष्ण युधिष्ठिर से कहते हैं ---- जिसका त्रिकूट ही दुर्ग था , समुद्र जिसकी खाई थी , राक्षस जिसके योद्धा सिपाही थे और कुबेर का वैभव जिसका धन था और शुक्राचार्य द्वारा निर्धारित जिसकी नीति थी , वह रावण भी दैव के वश होकर विनष्ट हो गया l
रावण की भावना पवित्र नहीं थी , वह अत्याचारी था , परायी स्त्री का हरण किया था l उसका अहंकार उसे ले डूबा l

2 January 2020
WISDOM ----- भक्ति और शौर्य के अमर साधक ---- गुरु गोविन्द सिंह
गुरु गोविन्द सिंह ने जन - शक्ति को जाग्रत कर एक विशाल संगठन खड़ा किया , उनका कहना था कि यदि अपने उद्देश्य के प्रति हम सब एक निष्ठावान रहे तो निश्चय ही आततायियों को परास्त कर उन्हें रास्ते पर आने के लिए विवश कर सकेंगे l
संगठन का सूत्रपात करने के बाद उनका मानसिक तथा बौद्धिक विकास करने के लिए प्रचार कार्य शुरू किया l उसके लिए उन्होंने सैकड़ों विद्वानों तथा शिक्षकों को नियुक्त किया l उन्होंने स्वयं हिंदी , संस्कृत , फारसी आदि अनेक भाषाएँ पढ़ीं और जनता को भी पढ़ने के लिए प्रेरित किया l उन्होंने सैकड़ों अनुयायियों को विद्दा - अध्ययन के लिए काशी भेजा l जो वहां से विद्वान् बन कर आये , वे जनता में शिक्षण का कार्य करने लगे l इसके अतिरिक्त उन्होंने जगह - जगह रामायण , महाभारत तथा भागवत की कथाएं बिठाईं और निरंतर उनका वाचन कराया l प्रशिक्षित पंडित जनता को भगवान राम , कृष्ण तथा अन्य महापुरुषों की चरित्र व्याख्या करते हुए जनता को वैसा बनने की प्रेरणा देते l
उन्होंने जनता में चन्द्रगुप्त , विक्रमादित्य , स्कंदगुप्त , समुद्रगुप्त तथा अशोक जैसे राजाओं के इतिहास का प्रचार किया और हतोत्साह जनता को अपने अतीत के गौरव का भान कराया जिससे उनका हीनता का भाव दूर होने लगा , उनमे नवीन जाग्रति आई l

WISDOM ----- विवेक दृष्टि ही वास्तविक दृष्टि है
' दूरदृष्टि के अभाव में व्यक्ति का जीवन व्यर्थ चला जाता है l ' धृतराष्ट्र अंधे थे , वे मोहान्ध भी थे l आजीवन विभिन्न उपायों द्वारा अपने शरीर तथा पुत्रों को ही संपन्न बनाने का स्वप्न संजोते रहे l परिणाम क्या हुआ ? सर्वनाश l
पुराणों में भक्त प्रह्लाद की कथा है -- प्रह्लाद के हृदय में विवेक था , वह वही करना चाहता था ' जो न्याय एवं विवेकयुक्त हो l ' उसका पिता हिरण्यकश्यपु चाहता था कि उसका पुत्र उसी के कहने में चले , पिता होने के कारण उसकी अनुचित और अनीतियुक्त बातों को भी माने और जिस कुमार्ग पर वह चलाना चाहता है , उसी पर चले l
प्रह्लाद ने औचित्य को पिता से भी बढ़कर माना और कहा ---- पितृभक्त के नाते आपकी सेवा करना और सुख देना मेरा कर्तव्य है , उसे मैं निष्ठापूर्वक पालन करूँगा l पर अनीति एवं अविवेकयुक्त बात पिता की भी स्वीकार नहीं की जाएगी l पिता के कहने पर भी सत्य या धर्म को नहीं छोड़ा जा सकता , इसलिए मैं आपकी केवल उचित आज्ञाएं ही मानूंगा l
ऋषियों का वचन है --- ' बालक द्वारा कही गई युक्तिसंगत बात को मान लेना चाहिए l '
किन्तु हिरण्यकश्यपु क्रुद्ध हो गया l उसने प्रह्लाद को विवश करने के लिए अनेक कष्ट दिए , पहाड़ों पर से गिराया , बहन होलिका के साथ अग्नि में जलाने की चेष्टा की, पर ईश्वर ने उसकी रक्षा की l अंत में एक लोहे के खम्भे से उसे बाँध दिया गया और मार डालने की तैयारी की जाने लगी l तब प्रह्लाद की रक्षा के लिए उस खम्भे से भगवान नृसिंह प्रकट हो गए और हिरण्यकश्यपु को फाड़ - चीड़ के रख दिया l
पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी वाङ्मय में लिखते हैं ---- ' मनुष्यों में दो तरह के व्यक्ति होते हैं -- एक कायर , कृपण , दीन , डरपोक , अकर्मण्य , इन्हे श्वान - श्रृगाल की श्रेणी में गिना जा सकता है l दूसरे होते हैं न्याय की रक्षा के लिए , सत्य की रक्षा के लिए , इन्हे कहते हैं --- नरसिंह l ऐसे नरसिंहों की सदा ही जयकार होती है l

1 January 2020
WISDOM ----- कर्मफल सिद्धांत
महाभारत के युद्ध में सात महारथियों ने मिलकर बालक अभिमन्यु का वध कर डाला l अभिमन्यु श्रीकृष्ण की बहन सुभद्रा-अर्जुन का पुत्र था l उस दिन कौरवों के ललकारने पर भगवान कृष्ण व अर्जुन संशप्तकों से युद्ध करने गए हुए थे l उनके वापिस लौटने पर सुभद्रा ने कृष्ण से कहा --- तुम तो स्वयं भगवान हो , तुम्हारे रहते हुए भी तुम्हारे प्राणों से भी प्रिय भानजे की मृत्यु हो गई और तुम उसे न रोक सके l '
भगवान कृष्ण ने कहा ---- ' मैं भगवान अवश्य हूँ किन्तु मैं कर्मफल व्यवस्था में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं कर सकता l जब छोटे - छोटे राज्य भी बिना विधि - व्यवस्था के नहीं चल सकते तब इतना विशाल ब्रह्माण्ड बिना नियम व अनुशासन के कैसे चल सकता है l
गोस्वामी तुलसीदास जी ने विनय पत्रिका में कहा है --- ' जिन्ह बांधिस असुर नाग मुनि प्रबल कर्म की डोरी ' l कर्मफल व्यवस्था इतनी अकाट्य है कि स्वयं भगवान भी इसका सम्मान करते हैं l
मनुष्य अपने क्षुद्र अहं को संतुष्ट करने के लिए तथा तत्काल लाभ पाने की दृष्टि से दूसरों को पीड़ा पहुंचा कर सुख - शांति पाना चाहता है l क्या ऐसा संभव है ? बबूल बीज बोकर आम पाने की इच्छा व्यर्थ है l जब तक व्यक्ति को उसके पापों का परिणाम प्राप्त नहीं होता तब तक वह बहुत खुश रहता है l अपने जैसा सफल व्यक्ति किसी को भी नहीं समझता l किन्तु कहते हैं ---' भगवान के घर देर है , अंधेर नहीं l '
जब व्यक्ति को उसके दुष्कर्मों का दंड मिलता है तब वह बहुत खीजता है , दूसरों पर दोषारोपण कर स्वयं को निर्दोष बताने का प्रयास करता है l महाभारत के युद्ध में जब सभी कौरवों का अंत हो गया और भीम की गदा से घायल दुर्योधन जमीन पर पड़ा था , वह धर्म की दुहाई दे रहा था और पांडवों व कृष्ण पर आक्षेप लगा रहा था , तब उसके आक्षेपों का उत्तर देते हुए भगवान कृष्ण ने कहा --- दुर्योधन ! तुम्हारी ही प्रेरणा से बहुत से योद्धाओं ने मिलकर युद्ध स्थल में अकेले बालक अभिमन्यु का वध किया था , इन्ही सब कारणों से आज तुम भी रणभूमि में पड़े हो l '

31 December 2019
WISDOM ------- समयानुसार कार्य करना बुद्धिमानी है
हमारे पुराणों की कथाएं हमें नीति की शिक्षा देती हैं , जीवन जीना सिखाती हैं l एक कथा है ----- समुद्र मंथन होना था , इस मंथन से अमृत निकाल कर पीने से देवता अमर हो जाते लेकिन यह कार्य अकेले देवताओं के वश का नहीं था l सब देवता भगवान विष्णु के पास गए l तब विष्णु भगवान ने देवताओं को समझाते हुए कहा --- देवताओं ! कोई भी बड़ा कार्य करना हो तो सबसे चाहे वे शत्रु ही क्यों न हों , सबसे मेल - मिलाप कर लेना चाहिए l समाज की सर्वांगीण उन्नति तथा सुख - शांति ही मुख्य लक्ष्य है l संकट काल को मैत्री पूर्ण भाव से व्यतीत करना चाहिए
देवताओं ने असुरों के राजा बलि से मंत्रणा की , दोनों में समझौता हुआ l मंदराचल पर्वत की रई और वासुकि नाग की नेती ( रस्सी के रूप में ) समुद्र मंथन को उद्दत हुए l बिना आधार के पर्वत समुद्र में डूबने लगा तब स्वयं भगवान ने कच्छप रूप में उसे अपनी पीठ पर धारण किया l
देवता लोग पूँछ की तरफ रहे और असुर वासुकि नाग के मुंह की और थे l इस प्रकार सबके मेल - जोल से , सबके सहयोग से समुद्र मंथन होने लगा l सबसे पहले उग्र विष निकला , उसकी ज्वाला से सब जलने लगे तब देवता और दैत्यों ने शिवजी से प्रार्थना की कि वे इस विष का पान करें l वे भोले बाबा हैं उन्होंने हलाहल विष को अपने कंठ में धारण किया और नीलकंठ कहलाए l
इसके बाद कामधेनु निकली जिसे देवताओं ने लिया , उच्चै :श्रवा घोड़ा दैत्यराज बलि को दिया गया , ऐरावत हाथी इंद्र ने लिया , कौस्तुभ मणि भगवान ने ग्रहण की l समुद्र मंथन में रम्भा अप्सरा निकली जो देवलोक चली गई l फिर लक्ष्मी जी प्रकट हुईं , उन्होंने विष्णु भगवान को वरण किया l चन्द्रमा , पारिजात वृक्ष तथा शंख उत्पन्न हुआ l सबसे अंत में धन्वन्तरि वैद्द्य अमृत का घट लिए प्रकट हुए l दैत्यों ने अमृत घट देखा तो उसे झपट कर ले गए l और उसे पीने के लिए आपस में लड़ने लगे l
अमृत दैत्यों के हाथ में देख भगवान ने विचार किया असुर तो जन्म से ही क्रूर स्वाभाव के हैं , इन्हे अमृत पिलाना सांप को दूध पिलाना है l दुष्टता का पोषण खतरनाक है , दुष्प्रवृतियां कहीं भी हों उन को कुचला जाना चाहिए , यदि ऐसा नहीं किया गया तो हमारा अस्तित्व खतरे में पड़ जायेगा l सत्प्रवृत्तियाँ अर्थात देवत्व ही अमरता का अधिकारी है l दुष्टता का प्रतिरोध ईश्वरीय कार्य है l
विष्णु भगवान ने विश्व मोहिनी रूप धारण किया , दैत्य उनके सौंदर्य में मदहोश हो गए और मोहिनी रूप धारी भगवान ने देवताओं को अमृत पिला दिया l
देवता और दैत्य दोनों ने ही एक ही कर्म व एक सा परिश्रम किया लेकिन देवताओं में सद्गुण थे , सद्प्रवृति थी इसलिए ईश्वर की कृपा उन्हें अमृत रूप में मिली l

Subscribe to:
Posts (Atom)