पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने लिखा है --- " बुद्धिजीवी विचारशील वर्ग पर भगवान ने समाज रूपी बगिया के माली का भार सौंपा है l यदि वह अपनी जिम्मेदारी को निभाने में प्रमाद करते हैं तो किसी न किसी समय , किसी न किसी तरह उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा l " आचार्य श्री का कहना है --- आज के युग की सभी समस्याओं का एकमात्र हल ' सद्बुद्धि ' है l समय कितना बदल गया , बीमारी , महामारी पहले भी संसार में थीं लेकिन पहले किसी ने घोषणा नहीं की थी कि ' हैजा आने वाला है ' अब ' प्लेग आने वाला है ' l ' हैजा , प्लेग या चेचक की दूसरी , तीसरी लहर आने वाली है ' l ये सब बीमारी अचानक बिना घोषणा के होती थीं और साधन - सुविधाओं की कमी के कारण इनका रूप विकराल हो जाता था l अब माना विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है , यदि वैज्ञानिक , किसी महामारी की घोषणा करते हैं कि अब इसकी दूसरी या तीसरी लहर आएगी तो इसका अर्थ है कि वे सम्मानित जन इसका कारण भी जानते हैं कि उनके किन्ही प्रयोगों , कोई नई तकनीक की टेस्टिंग आदि किन्ही कारणों से धरती और आकाश में कोई ऐसा कम्पन हो रहा है जिससे वातावरण जहरीला हो गया है l कभी - कभी स्वार्थ , शक्तिशाली लोगों का दबाव या कोई मज़बूरी बड़े - बड़े समर्थ लोगों को भी गलत दिशा में चलने को विवश कर देती है और ऐसे में वे अपना ही नहीं सम्पूर्ण मानव जाति के अस्तित्व को दांव पर लगा देते हैं l हम सम्पूर्ण संसार के लिए ईश्वर से सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना करें कि महामारी के इलाज से पहले उसके कारण को समाप्त करें l
1 May 2021
30 April 2021
WISDOM -----
लालच ---- चाहे धन का हो , सत्ता का हो ,सम्पूर्ण समाज को जर्जर कर देता है क्योंकि इसकी पूर्ति के लिए व्यक्ति समाज का शोषण करता है l लालच का कोई अंत नहीं है , यदि ये दुर्गुण उच्च पद पर बैठे व्यक्ति से लेकर एक सामान्य व्यक्ति में भी हो तब इस श्रंखला को तोड़ना बड़ा कठिन है और तब इसका परिणाम ऐसा घातक होता है कि चारों ओर हाहाकार मच जाता है l लालच का सबसे पहला आक्रमण स्वाभिमान पर होता है l मनुष्य अपनी असीमित कामनाओं और वासना की पूर्ति के लिए दूसरों की गुलामी को भी स्वीकार कर कर लेता है l
29 April 2021
WISDOM -----
यह कथा है उस समय की जब भगवान श्रीराम ने स्वयं भोलेनाथ भगवान शंकर जी से अनुरोध किया था कि आप कृपा कर के भविष्य में अनुत्तरदायी व्यक्तियों तक शक्ति और सत्ता न पहुँचने दें l उससे उलटा परिणाम निकलता है , क्योंकि शक्ति और सत्ता जब अनाधिकारी व्यक्ति के हाथों में चली जाती है , तो उसका दुरूपयोग ही होता है l ' कथा है ----- ' मधु ' नामक दैत्य था l दैत्य होते हुए भी वह बहुत दयालु , भगवद्भक्त और अहिंसक था , उसने शिवजी को प्रसन्न कर के वरदान में त्रिशूल प्राप्त कर लिया l उसने भगवान से प्रार्थना की कि यह त्रिशूल सदा उसके वंश में रहे l शंकर जी बोले --- ' ऐसा नहीं होगा , यह त्रिशूल तुम्हारे केवल एक पुत्र के पास रहेगा l ' मधु दैत्य का पुत्र लवणासुर बहुत क्रोधी , निर्दयी , अत्याचारी , दुराचारी था l जब दुष्ट व्यक्तियों के हाथ में सत्ता और शक्ति आ जाती है तो वे इसका दुरूपयोग करते हैं l लवणासुर भी सत्ता पाकर अन्य राज्यों में लूट , क़त्ल व अन्याय करने लगा l इससे प्रजा , ऋषि -मुनि सब बहुत दुःखी हो गए l उन दिनों अयोध्या में भगवान श्रीराम का राज्य था l सभी लोग भगवान की शरण में गए और सब व्यथा कही l भगवान ने कहा --- ' अनाधिकारी व्यक्ति यदि अपनी शक्ति व सत्ता का दुरूपयोग करता है तो किसी भी तरह उसे रोकने में संकोच नहीं करना चाहिए l ' उन्होंने अपने छोटे भाई शत्रुध्न को लवणासुर का वध करने के लिए भेजा और सचेत किया कि जब लवणासुर के हाथ में त्रिशूल नहीं होगा तभी उसका वध संभव है l ऋषियों ने बताया कि जब प्रात:काल वह आहार के लिए जाता है तब उसके हाथ में त्रिशूल नहीं होता है l षत्रुधन जी ने सही वक्त पर लवणासुर पर आक्रमण कर उसका वध कर दिया l शिवजी का त्रिशूल भी उनके पास चला गया l किसी के पास भगवान की दी हुई शक्ति ही क्यों न हो , यदि वह उसका दुरूपयोग करेगा तो उसका अंत भी निश्चित है l
23 April 2021
WISDOM ------
कहते हैं ---- किसी को सुख न दे सको तो कोई बात नहीं , लेकिन किसी को दुःखी न करो l ' और आज निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों के जीवन में जो दुःख है वह किसी से छिपा नहीं है l बीमारी तो हमेशा से ही संसार में रहीं हैं --- डाइबिटीज , टी. बी. , ------ अनगिनत बीमारियाँ हैं l सबसे बड़ी महामारी है ---' अमीरी ' l उनके खजाने में कमी न आ जाये इसलिए बीमारी के बहाने से लोगों को काम से ही हटा दिया l युवा जिनके जीवन के अनेक सपने हैं , वे कमरे में बंद हैं l बच्चे जो देश के कर्णधार हैं , उनका भविष्य भी खतरे में है l संसार के कुछ गिने - चुने लोगों ने अपने सुख , अपनी महत्वाकांक्षा के लिए एक बहुत बड़े मानव समुदाय को दुःखी कर दिया l जब मनुष्य संवेदनहीन हो जाता है तब ऐसी आपदा कुछ को बहुत अमीर बना देती है , कुछ का जीवन कठिन हो जाता है l मुसीबतों का वर्गीकरण किया जाए तो कुछ तो प्राकृतिक होती हैं लेकिन कुछ ऐसी भी होती हैं जिन्हे शक्ति संपन्न व्यक्ति कमजोर पर थोप देते हैं l
]\
22 April 2021
WISDOM ----
मनुष्य जब अपने अहंकार , अपनी महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए प्रकृति से छेड़छाड़ करता है तो उसकी प्रतिक्रियास्वरूप विभिन्न समस्याएं आती हैं l संसार के धन - वैभव और शक्ति संपन्न व्यक्ति जब प्रकृति पर नियंत्रण करने के लिए विभिन्न योजनाएं बनाते हैं और उन्हें इसी उद्देश्य से लागू करते हैं कि अब वे ही इस संसार के कर्ता -धर्ता हैं तो संसार में ऐसी आपदाएं आना स्वाभाविक है l प्रकृति स्वयं में संतुलित है l ऐसे पदार्थ जो प्राणीमात्र के लिए , पर्यावरण के लिए घातक हैं , वे धरती में बहुत गहराई में छिपे हैं लेकिन स्वयं को ज्ञानी समझने वाले मनुष्य ने उनको उतनी गहराई से बाहर निकाल लिया l एक कहावत है ---जब कोई काम न हो तो ' आओ पड़ोसन लड़ें ' l और लड़ने के लिए हथियार चाहिए --- घातक हथियार बनाना , उनका प्रयोग करना , पूरे वातावरण को जहरीला बना देता है l इसी तरह विकास की दौड़ एक सीमा तक ही उचित है , विज्ञान ने पूरे आकाश को सेटेलाइट से भर दिया l धरती से आसमान तक सब प्रदूषित हो गया l यह चिंतन का विषय है आखिर यह आपदा किसकी देन है l मनुष्य ने स्वयं को विकसित नहीं किया केवल साधनों को ही विकसित किया l पहले ' मन की शक्ति ' से संदेश दूर - दूर तक पहुँच जाते थे , लेकिन अब मन , भावनाएं सब मर चुकी हैं l हमारा सूचना और संचार तंत्र कितना शक्तिशाली हो जाये , इसने अनेक पक्षियों को लुप्त कर दिया l पक्षियों की लुप्त होती प्रजातियाँ हमें एक संदेश दे रही हैं , जिसे समझना जरुरी है l
21 April 2021
WISDOM ----
आज संसार में धनपतियों में संसार का सबसे अधिक अमीर बनने की होड़ है l इस अंधी प्रतियोगिता के कारण ही वे सब तरीके अपनाये जाते हैं जो मानव जाति के लिए हानिकारक हैं l कर्मफल को माने या न मानें लेकिन यह तो सच है कि उम्र ढलने पर अपने कमरे (ROOM ) में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना कठिन होता है , बड़े - बड़े महल का कोई अर्थ ही नहीं रहता , छप्पन व्यंजन भी हों तो शरीर में उनको हजम करने की शक्ति नहीं रहती l सुख के सब साथी दुःख में न कोय l इतना शोषण , इतना अन्याय किसके लिए करते हैं l दान भी करते हैं , तो उसके पीछे अपने स्वार्थ को पूरा करते हैं या अपने अनैतिक , अमर्यादित कार्यों पर कोई ऊँगली न उठाए , इसलिए सबका मुंह बंद करने के लिए l यह सत्य व्यक्ति स्वयं जानता है कि उसे चैन की नींद आती भी है या नहीं l
20 April 2021
WISDOM -----
' मनुष्य की एक मुट्ठी में स्वर्ग और दूसरी में नरक है l वह अपने लिए इन दोनों में से किसी को भी खोल सकने के लिए स्वतंत्र है l ' हम क्या चुनते हैं यह हमारे विवेक पर निर्भर है l या तो हम आधुनिक सुख - सुविधाओं में जीवन व्यतीत करें , जिसमे विज्ञानं द्वारा प्रदत्त साधनों से निकलने वाली तरंगे हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं और हमारी प्रतिरोधक शक्ति को कम करती हैं ,---- या हम सीमित मात्रा में सुविधाओं का उपभोग करते हुए प्राकृतिक जीवन जिएं l आज की स्वास्थ्य संबंधी अधिकांश समस्याएं विज्ञान की देन l जब संसार के बुद्धिजीवी , विचारशील व्यक्ति आगे बढ़कर वैज्ञानिक प्रगति की सीमा , एक मर्यादा निर्धारित कर देंगे तभी संसार विभिन्न आपदाओं से सुरक्षित रह पायेगा l