आसुरी शक्तियों के विरुद्ध मानवीय शक्तियों के उठ खड़े होने पर वे भयभीत हो जाती हैं l पवित्र साधनों से एक अच्छे और सच्चे लक्ष्य के लिए जो संघर्ष छेड़ा जाता है उसमे बाधक तत्व बड़ी जल्दी घबरा उठते हैं l
28 May 2018
27 May 2018
WISDOM --- प्रकृति का नैसर्गिक साहचर्य ही मनुष्य को स्वास्थ्य , सुख एवं समृद्धि के अनुदान दे सकता है l
सुविख्यात मनीषी कार्ल मेनीन्जर ने अपनी कृति ' मैन अगेंस्ट हिमसेल्फ ' में कहा है -- " आज सभ्यता उन लोगों द्वारा विकसित हो रही है , जो प्राकृतिक संपदाओं को नष्ट करते हैं , प्रकृति का विनाश करते हैं और अपने ही ठौर - ठिकानों को प्रदूषित कर के स्वयं मृत्यु का वरण करने पर उतारू हैं l हर व्यक्ति आज जाने - अनजाने अपने को मारने के लिए तीव्रता से या धीमी गति से प्रयास कर रहा है l '
विनाश की दर विकास की अवस्था से तीव्र होती है l किसी नई प्रजाति के विकास में लाखों साल लग जाते हैं लेकिन पर्यावरण का विनाश कुछ सदियों में हो जाता है l हमें समय रहते होश में आ जाना चाहिए अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब संकटों से घिरा मानव उस रेगिस्तान में होगा , जहाँ उपलब्धियां तो हो सकती हैं , लेकिन उसे प्यार देने और प्यार बांटने वाले जीव - जंतु और वनस्पति नहीं होगी क्योंकि अब चिड़ियों ने चहचहाना बंद कर दिया है , उनका बसंत थम गया है l भीषण गर्मी , पानी की कमी और प्रकृति - पर्यावरण के प्रति हमारी संवेदनहीनता हमें किस मोड़ पर ले जाएगी ?

25 May 2018
WISDOM ----- सत्ताधीश होने का अर्थ - हुकूमत , वैभव , विलासिता और दंभ नहीं , प्रजा की सेवा है ---- जापान के सम्राट - हिरोहितो
' कुछ लोग पदाधिकार और शासन - सत्ता पा जाने पर यह मान लेते हैं कि उनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य सुखोपभोग और आदेश चलाना रह गया है पर सम्राट हिरोहितो की मान्यता इससे भिन्न थी l उनका कहना था कि शासन की सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी का पालन करते हुए भी व्यक्ति को यह नहीं भूलना चाहिए कि वह अंततः एक मनुष्य ही है , भगवान् नहीं l अत: मानवीय प्रतिभा के विकास का मार्ग किसी भी स्थिति में रुकना नहीं चाहिए l '
सम्राट हिरोहितो बसंत और वर्षा ऋतु में अपने खेतों पर अपने हाथ से काम करते थे l खेलकूद में उनकी रूचि थी , कुश्ती का अभ्यास करने के लिए उन्होंने क्रीड़ा- निर्देशक नियुक्त कर रखा था l हिरोहितो को पश्चिमी सभ्यता के रंग में लाने की कोशिश की गयी किन्तु ऐसी रंगीनी को उन्होंने ठुकरा दिया और अब तक चली आ रही परिपाटी को तोड़कर एक गरीब घर की सुशील कन्या को अपनी धर्मपत्नी चुना l सम्राट होकर हिरोहितो ने सामान्य किन्तु असाधारण जीवन जीकर यह दिखा दिया कि मनुष्य जीवन का मूल उद्देश्य सुखोपभोग नहीं है , समाज और स्वदेश की सच्ची सेवा करते हुए आत्म कल्याण करना है l

21 May 2018
WISDOM ------ अन्याय चाहे घर में हो या बाहर उसका विरोध करने से डरना नहीं चाहिए और कुछ न कर सके तो भी बुराई के साथ सहयोग तो करना ही नहीं चाहिए ------- हेनरी थोरो
थोरो ने कहा था ---- " लोकतंत्र पर मेरी आस्था है , पर वोटों से चुने गए व्यक्ति स्वेच्छाचार करें मैं यह कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता l राज संचालन उन व्यक्तियों के हाथ में होना चाहिए जिनमे मनुष्य मात्र के कल्याण की भावना और कर्तव्य - परायणता विद्दमान हो और जो उसकी पूर्ति के लिए त्याग भी कर सकते हों l
किसी ने कहा ---- " यदि ऐसा न हुआ तो ? "
थोरो का कहना था ---- " तो उस राजसत्ता के साथ हम कभी भी सहयोग नहीं करेंगे चाहे उसमे हमें कितना ही कष्ट क्यों न उठाना पड़े l " इसके लिए उन्होंने जो कदम उठाया वह विध्वंसात्मक नहीं लोकतान्त्रिक था l ' सविनय असहयोग के तत्वदर्शन की शक्ति को सबने जाना l महात्मा गाँधी ने यह मन्त्र उन्ही से पाया जिसके सामने ब्रिटिश सामंतशाही को झुकना पड़ा l

17 May 2018
राजा महेंद्र प्रताप --- ' प्रेम - धर्म के प्रचारक और अनुयायी '
राजा महेंद्र प्रताप ने 1916 में ' प्रेम धर्म ' पर एक पुस्तक लिखी थी जिसमे उन्होंने राजनीति पर भी अपने विचार दिए l उन्ही के शब्दों में ---- " सरकार चाहे छोटी हो या बड़ी उसे अपने क्षेत्र में शान्ति बनाये रखनी चाहिए l पर इसके विपरीत इस जमाने की सरकारें शांति को सबसे अधिक भंग करने वाली हैं l वे बड़े चोरों और डाकुओं की तरह काम करती हैं और पड़ोसियों के क्षेत्र में जबरदस्ती घुसने प्रयास करती हैं l " राजा महेंद्र प्रताप ने आगे लिखा है ---- " मेरे ख्याल से इसका कारण यह है कि सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली की खराबी से बहुत सी दूषित मनोवृति के व्यक्ति शासन के सर्वोच्च पदों तक पहुँच जाते हैं और अपनी शक्ति का दुरूपयोग करते हैं l वे राष्ट्र के कर्णधार संचालक बनकर अपने समस्त अनुयायिओं को लुटेरों के एक दल की तरह बना देते हैं कि l मेरा मत है कि सबसे पहले तो हम सर्वोत्कृष्ट व्यक्तियों को ही शासनकर्ता और राजनीतिक कार्यकर्ता के पद पर नियुक्त करें l वे न तो धन इकठ्ठा करें , न जायदाद रखें l उनका एकमात्र उद्देश्य मानव जाति की सेवा करना ही हो l वे सदैव मानव जाति को सुखी बनाने प्रयत्न करते
रहें l " उनका विचार था कि जिन व्यक्तियों को प्रकृति की तरफ से या सामाजिक प्रयत्नों से श्रेष्ठ शक्तियां प्राप्त हुई हैं , उनका कर्तव्य है कि वे मनुष्य जाति की भलाई के लिए विशेष रूप से सेवा कार्य करें l

16 May 2018
WISDOM ---- राजनीति में धन को स्थान मिल जाने से प्रजातंत्र का महत्व नहीं रहा
धन के कारण प्रजातंत्र के सिद्धांतों की दुर्दशा होती है , चुनाव सम्बन्धी नैतिक सिद्धांतों की रक्षा का तो प्रश्न ही नहीं उठता l
राजनीतिक जीवन में सत्य का व्यवहार महात्मा गाँधी में पाया जाता था और इसी के कारण वे 25 वर्षों तक इस हलचल पूर्ण क्षेत्र में टिके रहे और अपने नाम को अमर कर गए l राजनीति में धूर्तता , बहानेबाजी , असत्य वादा करना , रंग बदल लेना आदि चलता है लेकिन ये कार्य निम्न स्तर के और तत्काल लाभ उठा लेने वाले लोगों के ही माने जा सकते हैं l ऐसे व्यक्ति स्वार्थ साधन अवश्य कर लेते हैं पर कोई बड़ा और स्थायी काम उनके बूते का नहीं l
लिंकन राजनीति में भी अपनी आत्मा के आदेश का ध्यान रखकर सच्चाई के सिद्धांत का पालन करते थे l इस कारण इतने वर्ष बीत जाने पर भी उनका सबसे अधिक सम्मान है l इन दोनों महामानवों में यह सत्य और आत्मशक्ति का ही प्रभाव था जिसने उन्हें अमर कर दिया l

15 May 2018
WISDOM ------ अच्छी तरह जाने बिना किसी के सम्बन्ध में कोई धारणा बना लेना बहुत बड़ा अन्याय है
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का सादगी का जीवन था , उन सादे कपड़ों में भी उनके चेहरे पर एक अनोखा तेज था , आकर्षण था , जो देखता था उनकी तरफ खिंचा जाता था l जब वे 6-7 वर्ष के थे तब उनको पढ़ने के लिए गाँव के ' मकतब ' में भेजा गया जहाँ एक बुड्ढे मौलवी उन्हें पढ़ाया करते थे l राजेन्द्र बाबू ने अपनी आत्मकथा में लिखा है -- " मौलवी साहब बहुत अच्छे आदमी थे l ' इसी प्रकार वकालत की परीक्षा में प्रथम वर्ष में उत्तीर्ण हो जाने पर उसकी व्यावहारिक शिक्षा के लिए वे सैयद शम्सुल हुदा के शागिर्द बने और उन्ही के यहाँ रहते थे l उनकी प्रशंसा करते हुए राजेन्द्र बाबू ने लिखा है ----- " एक बार बकरीद के अवसर पर मैं यह समझकर कई उनके यहाँ इस अवसर पर गाय की कुर्बानी होती है , अपने गाँव को चला गया और दो - तीन दिन बाद वापस आया l वकील साहब ने मेरे चले जाने का कारण पूछा और जब उनको मेरे उत्तर से संतोष नहीं हुआ तो स्वयं ही असली कारण को समझ लिया और कहने लगे --- " मैं समझ गया कि तुम बकरीद के कारण चले गए l तुमने सोचा कि यहाँ गाय की कुर्बानी होगी इसलिए इस समय यहाँ नहीं रहना चाहिए l लेकिन ऐसा ख्याल कर के क्या तुमने मेरे साथ बेइन्साफी नहीं की ? तुमने कैसे समझ लिया कि मैं तुम्हारी भावनाओं का आदर नहीं करूँगा ? तुम तो खास आदमी हो , मेरे बगीचे का माली , गाय की देखरेख करने वाला सब हिन्दू हैं l क्या उनका दिल नहीं दुखेगा ? मेरे घर में कभी गाय की कुर्बानी नहीं होती l "
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने अपनी आत्मकथा में लिखा है --- " मुझे अपनी गलती पर बहुत दुःख हुआ और शिक्षा मिली कि अच्छी तरह जाने बिना किसी के सम्बन्ध में कोई धारणा बना लेना बहुत बड़ा अन्याय है l " सज्जन और बुरे लोग हर समाज में होते हैं l जाति या धर्म के कारण किसी को बुरा या भला नहीं समझा जा सकता है l

Subscribe to:
Posts (Atom)