2 October 2019
WISDOM ----- कालजयी महात्मा गाँधी
महात्मा गाँधी ने एक बार कहा था --- मेरा विश्वास है कि एक दिन ऐसा आएगा जब सारा संसार शान्ति की खोज में भारत आएगा और भारत तथा एशिया संसार के लिए प्रकाश स्तम्भ की तरह हो जायेंगे l महात्मा गाँधी का दैवी व्यक्तित्व था , अपने अपने विलक्षण आत्मबल से केवल भारत ही नहीं संसार में अनेकों को प्रभावित किया ----
एक यूरोपियन प्रतिनिधि ने उनसे भेंट होने पर बड़े विनीत भाव से कहा था ---- आपसे भेंट होने को हम अपना बड़ा सौभाग्य समझते हैं l आप जब बोलते हैं तो जान पड़ता है कि वे शब्द ' बाइबिल ' में से चले आ रहे हैं l
डॉ . मार्टिन लूथर किंग ने जब गांधीजी के साहित्य तथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को पढ़ा तो उनकी द्रष्टि बदल गई l उन्होंने गाँधी जी की तरह अहिंसात्मक प्रतिरोध का आश्रय लिया l उन्हें विश्वास हो गया कि घ्रणा को घ्रणा के द्वारा नहीं मिटाया जा सकता l आध्यात्मिक शक्ति ही मानव - मानव के मध्य गहरी खाई को पाटने वाली है l
महात्मा गाँधी की तरह अपने आपको मानव जाति की सेवा में अर्पित करने वाले और उन्ही नैतिक मूल्यों , सत्य , अहिंसा के पथ पर चलते हुए अपना सारा जीवन अन्याय से संघर्ष करने में खपाने वाले खान अब्दुल गफ्फार खान ' सीमान्त गाँधी ' आज भी भारत और पाकिस्तान के जन मानस में स्थापित हैं l
एक इटालियन राजकुमार -- लांझडिल वास्नो -- 1937 में भारत आये l भारत आकर वे बापू से मिले व हिमालय भी गए l दोनों से प्रेरणा लेकर वे फ्रांस गए और दक्षिण फ्रांस में एक आश्रम स्थापित किया जिसका नाम है ' आर्क कम्युनिटी ' l महात्मा गाँधी के सिद्धांतों -- अहिंसा , अध्यात्म , श्रम और समाज सेवा , विश्व बंधुत्व की भावना की भावना पर आधारित जीवन प्रणाली है l इन्हें फ्रांस का शांति दूत माना जाता है l विनोबा जी ने इस इटालियन राजकुमार का नामकरण ' शान्तिदास ' किया l
रोडेशिया में जन्मे अलबर्ट लुथिली ने जब से होश सम्हाला वे अफ्रीका में काले लोगों की दुर्दशा व अत्याचार से बहुत पीड़ित थे l 1938 में वे अंतर्राष्ट्रीय ईसाई परिषद् में भाग लेने भारत आये l यहाँ वे गाँधी जी से मिले l अब उन्हें इस अत्याचार व अनाचार का व्यापक प्रतिरोध करने का साधन मिल गया वह था ---- अहिंसात्मक आन्दोलन l अहिंसात्मक आन्दोलन केवल राजनीतिक शस्त्र नहीं वरन आत्मिक पवित्रता तथा आत्म बल पाने का साधन है l अन्याय का प्रतिकार करना हर मनुष्य का परम कर्तव्य है l लुथिली को अपनी आत्मा की शक्ति पर विश्वास था l उन्होंने कर्म पथ अपनाया l लोगों को जागरूक किया , अहिंसा पर विश्वास बढ़ने लगा l दासत्व के विरोध में विशाल आन्दोलन खड़ा हो गया ---- l शासन को इस अहिंसा के आन्दोलन के आगे झुकना पड़ा l
1952 में अलबर्ट लुथिली को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया l
आइन्स्टाइन ने कहा था --- " आने वाली पीढ़ियाँ इस बात पर विश्वास नहीं करेंगी कि इस प्रकार का व्यक्ति हाड़ - मांस के पुतले के रूप में पृथ्वी पर विचरण करता था l "

1 October 2019
WISDOM ---- व्यक्ति जन्म से नहीं , कर्म से महान बनता है
महान व्यक्ति के अंदर अहंकार नहीं होता , उनमे त्याग की भावना होती है l मानवीय संवेदना के कारण वे सबके सुख - दुःख को अपना सुख - दुःख मानते हैं l उनकी सम्पूर्ण जिन्दगी औरों के लिए समर्पित हो जाती है l ऐसे व्यक्ति श्रेष्ठता का प्रमाण नहीं देते , बल्कि वे स्वयं प्रमाण होते हैं l महान व्यक्ति समस्त मानवता के लिए संवेदनशील होते हैं l किसी भी महान व्यक्ति की परख उसके बड़े - बड़े कार्यों से नहीं , बल्कि छोटे - छोटे कार्यों से ही हो जाती है l
महात्मा गाँधी छोटी - छोटी बातों से ही महात्मा बने l महात्मा गाँधी में विनम्रता और सबके लिए अपनत्व व आत्मीयता का भाव था ----- 1936 की बात है , गांधीजी वर्धा में सेवाग्राम चले गए l वहां रहकर उन्होंने आसपास के ग्रामीण लोगों से संपर्क साधना शुरू किया l वे नियमित रूप से निकटवर्ती गाँवों में जाते , लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाते , स्वयं झाड़ू लेकर गली - कूंचों की सफाई करते तथा गरीब गंदे बच्चों को स्नान कराते l ग्रामीणों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने का यह क्रम महीनों तक नियमित रूप से चलता रहा l
बापू के इस प्रयास का कोई विशेष परिणाम निकलता न देख कर एक कार्यकर्ता ने कहा --- बापू ! इन पिछड़े लोगों को समझाने एवं आपके स्वयं सफाई करने से भी इन पर कोई प्रभाव तो पड़ता नहीं , फिर भी आप क्यों तन्मय होकर इस कार्य में लगे रहते हैं ? '
गांधीजी ने कहा --- बस ! इतने में ही धैर्य खो दिया l सदियों के संस्कार इतनी जल्दी थोड़े ही दूर हो जायेंगे l लम्बे काल तक इनके मध्य रहकर इनमे शिक्षा , स्वास्थ्य , सफाई के प्रति अभिरुचि एवं जागरूकता पैदा करनी होगी l

30 September 2019
WISDOM ------आत्मबल के धनी व्यक्ति सर्वत्र विजयी होते हैं
आदि शंकराचार्य न केवल वेद - वेदांग में पारंगत थे , वरन आत्मबल के भी धनी थे l वे शास्त्रार्थ करने मंडन मिश्र के यहाँ पहुंचे l निर्णायक की भूमिका मंडन मिश्र की पत्नी उभय भारती को सौंपी गई l वे भी परम विदुषी थीं l शास्त्रार्थ में कौन विजयी हुआ , इसकी कसौटी यह बताई थी कि दोनों के गले में उनके द्वारा पहनाई गई फूलों की माला जिसके गले में मुरझा जाएगी , उसी की हार मानी जाएगा l लम्बी अवधि तक चले शास्त्रार्थ के बाद मंडन मिश्र के गले की माला कुम्हला गई और वे पराजित घोषित हो गये l
मंडन मिश्र के गले में पड़ी माला क्यों कुम्हलाई , इस बारे में विद्वानों ने बहुत तथ्य खोजे l विद्वानों का कहना था कि दीर्घकालीन शास्त्रार्थ से मंडन मिश्र का आत्मविश्वास डिगने लगा , मनोबल टूटने से , अंतर में घबराहट होने से पसीना आने लगा और माला कुम्हला गई l जबकि शंकराचार्य योग के महान ज्ञाता थे l प्राण व मन पर उनका पूर्ण नियंत्रण था , उनकी माला वैसे ही ताजी रही l जिनका मनोबल बढ़ा - चढ़ा हो , उद्देश्य ऊँचे हों वे सर्वत्र विजयी होते हैं l

29 September 2019
WISDOM -----
एक राजा अत्यंत दयालु एवं धर्मात्मा था , किन्तु उसका पुत्र अत्यंत दुष्ट स्वभाव का था l राजा ने उसे सुधारने का बहुत प्रयत्न किया , परन्तु सारे प्रयत्न विफल ही सिद्ध हुए l सभी उससे परेशान रहते थे l कुलगुरु को जब इस सन्दर्भ में ज्ञात हुआ तो वे राजकुमार से मिलने गए l वे उसे राजभवन में घुमाते हुए एक नीम के वृक्ष के पास ले गए और उसका एक पत्ता तोड़कर राजकुमार को चखने को दिया l पत्ता चखने पर राजकुमार का मुंह कडुआहट से भर गया l उसने कुलगुरु से तो कुछ नहीं कहा , परन्तु उसने क्रोधित होते हुए सेवकों को बुलवाकर उन्हें आदेश दिया कि वे उस पेड़ को जड़ से उखाड़ डालें l
कुलगुरु ने पूछा ---- " उसने ऐसा क्यों किया ? " राजकुमार ने उत्तर दिया ---- " गुरुवर ! यह पेड़ इतना कडुआ है , इसका कडुआपन अनेकों तक पहुँचता , इसलिए मैंने इसे सदा के लिए नष्ट कर दिया l कुलगुरु बोले ---- वत्स ! जो प्रजा तुम्हारे व्यवहार के कड़वे पन से दुःखी है , यदि वह भी प्रत्युत्तर में ऐसा ही व्यवहार तुम्हारे साथ करे तो तुम्हे कैसा लगेगा ? " राजकुमार को अपनी भूल का एहसास हुआ और उसने अपना व्यवहार सदा के लिए बदल दिया l

28 September 2019
WISDOM-------
एक बार एक व्यक्ति ने संत सुकरात से पूछा ---- " मानवी जीवन में सबसे मूल्यवान वस्तु कौन सी है ? " सुकरात का उत्तर था ---- ' प्रेम l ' प्रेम संसार में अकेली ऐसी अपार्थिव चीज है , जिसे हर कोई प्राप्त करना चाहता है , चाहे वह अमीर हो या गरीब , शिक्षित हो या अशिक्षित -- सब समान रूप से इसकी अपेक्षा दूसरों से करते हैं l परम सत्ता - ईश्वर भी प्रेमरूप है l हमारे भीतर जितना प्रेम , जितनी संवेदना होगी हम उतना ही ईश्वर के सन्निकट होंगे l-----
बात उन दिनों की है जब अमेरिकी अफ्रीका से लोगों को पकड़ लाते थे और उनसे पशुओं जैसा व्यवहार करते थे l बहुत से लोगों ने यह धंधा ही अपना लिया था कि अफ्रीका निवासियों को पकड़ कर लायें और उन्हें अमेरिका में बेचें l ऐसा ही एक जहाज अफ्रीकी महिलाओं का आया l उसकी भी बोली लगी l फिलिप हिट्ले नामक एक गोरी महिला ने अपनी सारी सम्पति बेचकर बदले में वह जहाज खरीद लिया l फिलिप ने उन सभी महिलाओं को पढ़ाया l सभ्यता सिखाई , स्वावलंबी बनाया और इस काम के लिए तैयार किया कि वे दासों की दशा सुधारने और उस प्रथा का अंत कराने के लिए आन्दोलन में जुट पड़ें l यह आन्दोलन तेजी से चला और कालान्तर में सफल भी हुआ l

27 September 2019
WISDOM ----- प्रकृति में क्षमा का प्रावधान नहीं होता l
प्रकृति अनुशासन से आबद्ध है l जो भी अनुशासन को तोड़ेगा उसे क्षमा नहीं मिल सकती l भगवान राम करुणाकर थे , लेकिन असुरों को क्षमा नहीं किया l दुर्योधन , दु:शासन को उनकी उद्दंडता के लिए क्षमा नहीं किया गया और उनकी अनीति , अत्याचारों को चुपचाप देखने वाले , उनके पक्ष में खड़े होने वाले भीष्म पितामह , द्रोणाचार्य, कृपाचार्य , कर्ण और सभी कौरव मारे गए l पं. श्रीराम शर्मा आचार्य ने लिखा है ---- '' अनीति , अत्याचार का विरोध होना चाहिए l अनीति का साथ देना अनीति करने जैसा है l परन्तु दंड देने का अधिकार सभी को नहीं होता l इसकी व्यवस्था होती है और व्यवस्था पर दंड का निर्णय छोड़कर हमें उसका प्रबल विरोध करना चाहिए l अत: हमें स्वयं अनुशासन में रहते हुए प्रकृति एवं ईश्वर के विधि - विधान के अनुरूप श्रेष्ठ कर्म करना चाहिए l
Subscribe to:
Posts (Atom)