नगर सेठ अथाह धनराशि का स्वामी था l विपुल धन -वैभव के होते हुए भी उसके मन में तनिक भी शांति नहीं थी l कई रातें बीत जातीं , पर वह बिस्तर पर करवटें ही बदलता रहता और उसका मन बेचैन बना रहता l एक दिन वह अपने बिस्तर पर लेता हुआ था कि उसे एक मधुर आवाज सुनाई पड़ी , कोई व्यक्ति बाहर ईश्वर का भजन गा रहा था l उस संगीत को सुनकर सेठ का मन ऐसा शांत हुआ कि उसे नींद आ गई l अगले दिन उसने उस व्यक्ति को बुलाया , जो भजन गा रहा था l वह व्यक्ति नगर का मोची था , सेठ ने उसे एक स्वर्ण मुद्रा दी l स्वर्ण मुद्रा पाने के बाद उस व्यक्ति का भजन कई रातों तक सुनाई नहीं पड़ा l सेठ ने उसे बुलवाया तो पता चला कि उसने जीवन में पहली बार स्वर्ण मुद्रा देखी थी और उसे पाने के बाद उस की रक्षा में ऐसा व्यस्त हुआ कि उसकी स्वयं की नींद चली गई l यह सुनकर सेठ को भान हुआ कि वैभव की चाह एवं स्वार्थ ही सारी समस्याओं का मूल है l उसने अपनी धन -संपदा को परोपकार के कार्यों में उपयोग करने का निश्चय किया l ऐसा करने से उसके मन को शांति मिली l
21 February 2023
20 February 2023
WISDOM -----
लघु -कथा ---- किसी अरब व्यापारी को पता चला कि इथोपिया के लोगों के पास चाँदी बहुत अधिक है l उसे वहां जाकर व्यापार करने की सूझी और एक दिन सैकड़ों ऊंट प्याज लादकर वह इथोपिया के लिए चल पड़ा l इथोपिया वासियों ने पहले कभी प्याज नहीं खाया था l प्याज खाकर वे बहुत प्रसन्न हुए l उन्होंने सब प्याज खरीद लिया और उसके बराबर सोना -चाँदी तोल दिया l व्यापारी बहुत प्रसन्न हुआ और धनवान बनकर देश लौटा l एक दूसरे व्यापारी को इसका पता चला तो उसने भी इथोपिया जाने की ठानी l उसने प्याज से भी अच्छी वस्तु लहसुन लादी और इथोपिया जा पहुंचा l वहां के लोगों ने लहसुन चखा तो प्रसन्नता से नाच उठे l सारा लहसुन उन्होंने ले लिया , पर बदले में क्या दें ! उन्होंने देखा कि सोना -चांदी तो बहुत है , पर सोने से भी अच्छी वस्तु उनके पास प्याज है , इसलिए प्याज से दूसरे व्यापारी की बोरियां भर दीं l व्यापारी खीज उठा , पर बेचारा करता भी क्या l चुपचाप प्याज लेकर घर लौट आया l वह व्यापारी समझ नहीं पा रहा था कि अमूल्यता की कसौटी क्या है ? उसे लगा कि यह सब अपने -अपने मन की मान्यता और प्रसन्नता के खेल हैं l
19 February 2023
WISDOM -----
पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी लिखते हैं ----' इस स्रष्टि में मात्र कर्मफल का सिद्धांत ही अकाट्य है l स्रष्टि में कभी किसी के साथ पक्षपात नहीं होता l व्यक्ति अपने कर्मों से बँधा है , कर्म को काल नियंत्रित करता है l लेकिन जो कर्म और काल दोनों को नियंत्रित करता है , वह महाकाल है l " आचार्य श्री आगे लिखते हैं ----- "ऋणानुबंधन ही वह कारण है , जिसके कारण सभी मनुष्य इस संसार में बँधे हुए हैं l जिस व्यक्ति के प्रति हमारा ऋण होता है , हमें उसी व्यक्ति को वह ऋण चुकाना पड़ता है , फिर चाहे वह इस जन्म में हो या अगले जन्म में l कर्मफल को पूरा भोगे बिना प्रकृति हमें आगे बढ़ने नहीं देती और इसे भोगने के लिए किसी न किसी को निमित्त बनाकर हमारे समक्ष प्रस्तुत कर देती है l " कर्मफल से कोई नहीं बचा है , चाहे फिर वह स्वयं भगवान ही क्यों न हों ल भगवान श्रीकृष्ण जब रामावतार के रूप में थे , तब उन्होंने छिपकर बालि पर तीर चलाकर उसे मारा था l इस कर्म के पीछे सुग्रीव का हित था , लेकिन जब उन्होंने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया तो इस कर्म का फल भोगना पड़ा l उसी बालि ने ' जरा ' नाम के बहेलिये के रूप में छिपकर उनके ऊपर यह समझकर तीर चलाया था कि जंगल में वहां कोई जानवर है l इस तरह भगवान श्रीकृष्ण का भोग पूरा हुआ l " आचार्य श्री कहते हैं --- 'प्रकृति के इस रहस्य को जो व्यक्ति समझता है , वह कभी अपने जीवन से शिकायत नहीं करता , बल्कि स्वयं को शुभ कर्मों की ओर प्रेरित करता है l वह अपने दुःख , कष्ट आदि के लिए दूसरों पर दोषारोपण नहीं करता , और शुभ कर्मों द्वारा स्वयं के जीवन को प्रकाशित करने का प्रयास करता है l
18 February 2023
WISDOM ---
विनोबा भावे की एक पुस्तक है --- ' चिरयौवन की साधना ' -- इसमें एक श्लोक की व्याख्या करते हुए वे हनुमान जी को चिरयुवा कहते हैं l अनीति के विरुद्ध संघर्ष के कारण यह संज्ञा उनने दी है l वे कहते हैं कि मात्र हनुमान जी ही चिरयुवा हैं और कोई नहीं , वे बल के देवता हैं l वे लिखते हैं ---" कुम्भकरण और रावण भी बड़े बलशाली थे , पर दोनों ने अपने बल को कामनाओं की पूर्ति के लिए प्रयुक्त किया l बाली भी अत्यंत बलशाली था , उसने रावण तक को परस्त कर दिया था , मप्र कामवासना के वशीभूत हो रावण और बाली दोनों का ही बल व्यर्थ हो गया l लेकिन हनुमान जी ने अपने निष्काम बल से सारी लंका उजाड़ दी और सुग्रीव के कहने पर श्रीराम से बाली का वध कराया l " भगवान श्रीराम के प्रति उनका समर्पण और निष्काम भाव के कारण ही उनमे वह शक्ति थी कि समुद्र पार कर सके और लंका को तहस -नहस कर दिया l आज के युवाओं के लिए वे प्रेरणा हैं l श्रीमद् भगवद्गीता में भगवान ने कहा है ---आसुरी बल की तुलना में भगवत्ता का बल ज्यादा है l जब यह बल दूसरों की रक्षा में , समाज के पीड़ितों , आपदा से त्रस्त लोगों को राहत देने में नियोजित होता है तब वहां बल -सामर्थ्य के रूप में परमात्मा स्वयं विद्यमान हैं l
17 February 2023
WISDOM ----
आंधी ने शीतल बयार से कहा --- " अरी बहन ! ये तुम क्या धीरे -धीरे बहती हो l मुझे देखो न, मैं जब आवेग के साथ चलती हूँ तो पेड़ -पौधे काँपते हैं , बड़े -बड़े भवन थरथराते हैं , सब अपने बचाव में इधर -उधर भागते हैं l जिन्दगी ऐसे जीनी चाहिए जिसका सब लोग लोहा माने और हमसे डरें l " शीतल बयार ने नम्रता से उत्तर दिया ---- " आँधी दीदी ! मुझे तो इस धीमी चाल में ही आनंद आता है l इसमें किसी को कष्ट नहीं होता और मैं जिसको छू कर जाती हूँ , उसके चेहरे पर एक शांति की रेखा छोडती हुई जाती हूँ l दूसरों के सुख में ही मेरे जीवन का सुख है l " आवेगपूर्ण जीवन आँधी की तरह स्वयं और दूसरों के कष्ट का कारण बनता है l
WISDOM -----
श्रीमद् भगवद्गीता में भगवान ने आसुरी प्रवृत्ति के लोगों के लक्षणों की चर्चा करते हुए कहते हैं की आसुरी प्रवृत्ति वाले व्यक्ति अहंकारी , कामी और क्रोधी होते हैं , वे स्वयं को ईश्वर समझते हैं इसलिए उनका प्रकृति के कर्मफल विधान में जरा भी भरोसा नहीं होता जैसे हिरण्यकशिपु स्वयं को नारायण समझने लगा था l आसुरी वृत्ति को मनुष्य की चेतना विध्वंसक होती है , अपने सभी प्रतिस्पर्धी उन्हें अपने दुश्मन नजर आते हैं , अहंकार से उन्मत्त होकर दूसरों का जीवन नष्ट करते हैं l l श्री भगवान कहते हैं --आसुरी प्रवृत्ति वाला व्यक्ति करता सब गलत है , उसकी चेतना कपट और आडम्बर करना ही जानती है , लेकिन अपने मन में वह यही मान कर बैठता है कि वो बिलकुल सही है l पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी लिखते हैं -- जो लोग बुरे पथ पर चलते हैं , उनकी अंतरात्मा उन्हें कचोटती है तो वे कुतर्कों के द्वारा उसे भी धोखा देने और चुप कराने की कोशिश करते हैं l दान आदि शुभ कर्म भी उनकी अहंकार पूर्ति का माध्यम हैं l भगवान कहते है कि ऐसे लोग अपने जीवन को ही नरक बना लेते हैं l रावण , दुर्योधन , तैमूरलंग , सिकंदर ऐसे ही अहंकारी थे l
16 February 2023
WISDOM ----
संत कबीर अध्यात्म के मूल तत्वों की बातें करते थे और किसी एक धर्म का प्रचार नहीं करते थे l उनके उपदेशों में चित्त -शुद्धि , लोक -कल्याण , आत्मपरिष्कार , सामाजिक सद्भाव , कुरीति उन्मूलन जैसे विषय रहते थे l किसी ने उनके विरुद्ध बादशाह सिकंदर लोदी से शिकायत कर दी l बादशाह ने उनको बेड़ियों से जकड़कर गंगा में डुबो देने का आदेश दिया और कहा कि यदि कबीर अपनी शिक्षाएं बदल दें तो उन्हें माफ़ किया जा सकता है l कबीर ने डूब जाने का निश्चय किया , पर उन्हें डुबाने वाली जंजीरें खुद खुल गईं और वे किनारे आ लगे l बादशाह को जब ये पता चला तो उसने लज्जित होकर संत कबीर से क्षमा मांगी l यदि उद्देश्य ऊँचे हों तो मनुष्य की रक्षा करने स्वयं भगवान आते हैं l