' मनुष्य पाप करके यह सोचता है कि मेरा पाप कोई नहीं जानता ,पर उसके पाप को न केवल देवता जानते हैं , बल्कि सबके ह्रदय में स्थित परमपिता परमेश्वर भी जानते हैं । '
1 January 2014
30 December 2013
WISDOM
हर इनसान के अंदर देवता का वास होता है , जो उसे अच्छे कार्य के लिये प्रेरित करता है और ठीक इसके विपरीत हर इनसान के भीतर एक शैतान भी होता है । शैतान हमेशा अपने लिये राह ढूँढ़ता रहता है , उचित परिस्थिति का इंतजार करता रहता है और अनुकूल परिस्थितियां पाते ही बाहर निकल आता है , यहीं से अपराध की यात्रा प्रारम्भ होती है जो व्यक्ति को एक गहरे दलदल में धकेल देती है । ऐसा व्यक्ति स्वयं परेशान रहता है और औरों को भी परेशान करता है ।
इसके विपरीत अंदर के देवता को प्रश्रय देने पर वह हमें सत्प्रेरणा प्रदान करता है । उत्कृष्ट विचार और श्रेष्ठ चिंतन करने से , सतत श्रेष्ठ कर्म करने से हमारे अंदर देवत्व का उदय होता है । निष्काम कर्म करने से , औरों के प्रति सदभाव रखने से , कष्ट सहकर भी सेवा कार्य करने से भावनाएं निर्मल होती हैं , ह्रदय परिष्कृत होता है । अंदर की शैतानियत को मारने की यही प्रक्रिया है । हमें ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए कि हम सबको सद्बुद्धि मिले । हमारे अंतर्जगत और बाह्य जगत में सर्वत्र सद्बुद्धि का प्रकाश हो
25 December 2013
WISDOM
मनुष्य जीवन का अक्षय श्रंगार है -- आंतरिक विकास । ह्रदय की पवित्रता एक ऐसा प्रसाधन
है जो मनुष्य को बाहर -भीतर से एक ऐसी सुंदरता से ओत - प्रोत कर देता है , जिसका आकर्षण जन्म - जन्मांतर तक एक सा बना रहता है ।
ईसामसीह अपने शिष्यों के साथ यरूशलम पहुंचे । वहां के गिरिजाघर की शान-शौकत को देखकर वे बोले --" इसकी सारी भव्यता बेकार है । एक दिन ये गिरकर तबाह हो जायेगा । " उनकी बात सुनकर उनके शिष्य दुखी हो गये और उनसे कहने लगे --"आप प्रभु के घर के बारे में ऐसा क्यों सोचते हैं ?" ईसामसीह बोले --" मैं तुम्हे अपना ध्यान भगवान के उस मंदिर में लगाने को कहता हूँ , जो कभी नष्ट नहीं हो सकता । तुम्हारी अंतरात्मा प्रभु का शाश्वत निवास स्थान है । सारी दुनिया खत्म भी हो जाये तो भी तुम अपने प्रभु का दर्शन वहां हमेशा कर सकते हो ।"
24 December 2013
आदर्श की राह
जीवन सागर पर तूफान हमेशा बने रहते हैं | आदर्श न हो तो जीवन की नौका के डूबने के सिवाय और कोई विकल्प नहीं बचता |
स्वामी विवेकानंद के वचन हैं--" आदर्शों की ताकत चर्मचक्षुओं से न दिखने पर भी अतुलनीय है | पानी की एक बूँद को यों देखें तो उसमें कुछ भी ताकत नजर आती, लेकिन यदि उसे किसी चट्टान की दरार में जमकर बरफ बनने का अवसर मिल जाये, तो वह चट्टान को फोड़ देगी | इस जरा से परिवर्तन से चट्टान को कुछ हो जाता है और उसमें सोई हुई ताकत सक्रिय एवं परिणामकारी हो उठती है | ठीक यही बात आदर्शों की है | जब तक वे विचार रूप में रहते हैं, उनकी शक्ति परिणामकारी नहीं होती, लेकिन जब वे किसी के व्यक्तित्व और आचरण में ठोस रूप लेते हैं, तब उनसे विराट शक्ति और महत परिणाम उत्पन्न होते हैं | आदर्श केवल आकांक्षा भर नहीं हैं, यह साहस भरा संकल्प और कठोर श्रम की कठिन तप-साधना भी है | जो भी आदर्शों की राह पर चलें हैं उन सभी का निष्कर्ष है-- जिस आदर्श में व्यवहार का प्रयत्न न हो, वह निरर्थक है और जो व्यवहार आदर्श से प्रेरित न हो, वह भयावह है |

23 December 2013
अनुशासन
ईश्वरीय विधान अनुशासन का पर्याय है | यदि अनुशासन नहीं होता तो स्रष्टि की गति अवरुद्ध हो जाती , प्रकृति अनुशासन से आबद्ध है | जो भी इस अनुशासन को तोड़ेगा, उसे क्षमा नहीं मिल सकती है | प्रकृति क्षमा नहीं करती है, ईश्वरीय विधान में क्षमा का प्रावधान नहीं है |
अनुशासन के प्रतिकूल चलना अनुशासनात्मक कार्रवाई के अंतर्गत आता है | ईश्वरीय विधान स्रष्टि की स्वसंचालित प्रक्रिया है | जो इस विधान के अनुरूप चलता है वह पुरस्कार का भागीदार होता है, परंतु इसके प्रतिकूल चलने वाला या इस विधि-व्यवस्था में दखल देने वाला दंड पाता है |
' ईश्वर को प्रिय है - अनुशासन |'

22 December 2013
WISDOM
जिस प्रकार एक पहिये का ' रथ नहीं चल पाता, उसी प्रकार पुरुषार्थ के बिना, केवल भाग्य से कार्य सिद्ध नहीं होता |
20 December 2013
साधना
मानवी व्यक्तित्व एक प्रकार का उद्दान है | उसके साथ अनेक आत्मिक और भौतिक विशेषताएँ जुड़ी हुई हैं, पर उसका लाभ तभी मिलता है, जब उसे ठीक तरह से साधा जाये, संभाला जाये | इस क्षेत्र की सुव्यवस्था के लिये की गई चेष्टा को साधना कहते हैं | साधना का क्षेत्र अंतर्जगत है | हमारे अपने ही भीतर इतने खजाने दबे-गड़े हैं कि उन्हें उखाड़ लेने पर ही कुबेर जितना सुसंपन्न बना जा सकता है |
इंग्लैंड के शल्य-चिकित्सक लार्ड मोनिहन अपने चिकित्सा-कार्य में इतने दक्ष थे कि अनेक दर्शकों के बीच भी वह प्रत्येक आपरेशन बड़ी सफलता के साथ कर लेते थे | एक जिज्ञासु ने उनसे पूछा--" इतनी भीड़ में आप एकाग्रता के साथ आपरेशन कैसे कर लेते हैं ! मैंने तो आपको कभी विचलित होते हुए नहीं देखा | "
चिकित्सक का बड़ा सीधा सा उत्तर था --" जब मैं आपरेशन करता हूँ, उस समय तीन व्यक्ति ही तो होते हैं ---एक मैं, दूसरा रोगी, तीसरा मेरा भगवान, फिर विचलित होने का प्रश्न ही नहीं होता !

Subscribe to:
Posts (Atom)