आज संसार में युद्ध , महामारी , प्राकृतिक आपदाएँ हैं , इन समस्याओं को पहले ही भांपते हुए , मानव की व्यथा को जानते हुए भगवान बुद्ध ने मानव जाति को चेताया था कि यदि बुद्धि को शुद्ध न किया गया तो परिणाम भयावह होंगे l उन्होंने कहा था ---- ' बुद्धि के दो ही रूप संभव हैं --- 1. कुटिल और 2. करुण l बुद्धि यदि कुसंस्कारों में लिपटी है , स्वार्थ के मोहपाश एवं अहं के उन्माद से पीड़ित है तो उससे केवल कुटिलता ही निकलेगी , परन्तु इसे यदि शुद्ध किया जा सका तो इसी कीचड़ में करुणा के फूल खिल सकते हैं l बुद्धि अपनी अशुद्ध दशा में इनसान को शैतान बनाती है तो इसकी परम पवित्र शुद्ध दशा में इनसान बुद्ध बनता है , उसमें भगवत्ता अवतरित होती है l वह संवेदनशील होता है l संवेदना की आज संसार को सबसे ज्यादा जरुरत है l पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी लिखते हैं ---- वर्तमान समाज में शैतानियत को अत्याधिक प्रतिष्ठा दी गई है l इसे स्टेटस सिंबल के रूप में परोसा जा रहा है l मन के अंदर के शैतान को उभारने एवं बढ़ाने के लिए समाज में तमाम चीजें विद्यमान हैं l विष को अमृत का सम्मान मिल गया है l शैतान साधुवेश में स्वच्छंद रूप से विचरण कर रहा है l विचारों एवं भावनाओं को कलुषित कर के इसे अपराधी बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है l सिनेमा के हिंसक दृश्य अंदर के शैतान को पोषण प्रदान करते हैं और ये दृश्य कई बड़े अपराधों का कारण बनते हैं l "
20 March 2022
19 March 2022
WISDOM -----
पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी लिखते हैं ----- " मनुष्य मूलत: संवेदनशील प्राणी है l उसमे भाव - संवेदना लबालब भरी हुई है l यह संवेदना किसी कारणवश जब गलत दिशा में मुड़ जाती है तो मनुष्य को चोर , डाकू , लुटेरा , हत्यारा , आतंकवादी बना देती है l हीन परिस्थिति और संगति में पड़कर आदमी अपने भीतर के ईश्वरत्व के ऊपर पर्दा डाल देता है , जिसके कारण जिस मानव को ममता , करुणा , दयालुता , सेवा , सहायता का पुंज होना चाहिए , वही ईर्ष्या , द्वेष , दुर्भाव , क्रोध , असहिष्णुता जैसे आक्रामक और पशु भावों को अपनाकर पशुतुल्य प्रतीत होने लगता है l इसका मुख्य कारण परिस्थिति है l ये नकारात्मक तत्व जो मनुष्य के भीतर दिखलाई पड़ते हैं , वे वस्तुत: दमन , शोषण , उत्पीड़न और अत्याचार की प्रतिक्रियाएं हैं l " इसका एक दूसरा पक्ष भी है -- जब यह संवेदना उच्च आदर्शवादिता को अपनाती है तो संत , सत्पुरुषों और समाजसेवियों को जन्म देती है l सम्राट अशोक ने कलिंग युद्ध का जब दिल दहला देने वाला दृश्य देखा तो उसके भीतर की संवेदना जाग गई , उसका हृदय परिवर्तन हो गया और अब इतिहास उसे ' अशोक महान' के नाम से याद करता है l
WISDOM ------
विश्व प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक डॉ. भाभा एक धर्म प्राण व्यक्ति थे l अपने वैज्ञानिक अध्ययन के बाद उन्हें जो भी समय मिलता था उसमें वे शास्त्रों व धर्म पुस्तकों का अध्ययन करते थे l उनके पुस्तकालय में जहाँ एक ओर विज्ञानं की पुस्तकें थीं वहीँ दूसरी ओर की अलमारी धार्मिक पुस्तकों से भरी रहती थी l डॉ. भाभा ने कहा था ----- "विज्ञानं संसार के विनाश के लिए नहीं बल्कि दुःखी एवं संतप्त मानवता के कल्याण और उसकी सेवा करने के लिए है l परमाणु शक्ति का सही उपयोग विनाशकारी बम बनाने में नहीं बल्कि संसार की सुख - संमृद्धि और मानव कल्याण के लिए होना चाहिए l
18 March 2022
WISDOM -----
पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने चेतना जगत में असंख्य प्रयोग किए और अपने निष्कर्षों को प्रकाशित - प्रतिपादित किया l वे अंतर्जगत के वैज्ञानिक हैं l अपने शिष्यों से बात करते हुए उन्होंने एक सत्य प्रतिपादित किया था ---- उनका कहना था --- ' वैज्ञानिक भी सही हैं , ज्योतिषी भी ठीक कह रहे हैं l दो देश झगड़ा करने के लिए आमने - सामने आ जाते हैं l ऐसा लगता है कि अब सब कुछ समाप्त हो जायेगा , पर अचानक ठीक समय में परिस्थितियाँ नया मोड़ ले लेती हैं और सब कुछ बदल जाता है l तमाम खतरों के बावजूद ऐसा कुछ होने वाला नहीं है l हिमालय पर निवास करने वाली महान आत्माओं का निश्चय है कि दुनिया अभी नष्ट नहीं होगी l आज के संभावित खतरे कितने ही सच क्यों न हों , पर ये मिटेंगे l अँधेरा उजाले में बदलेगा l " आचार्य श्री कहते हैं ---- " समस्त सृष्टि एक विधि - व्यवस्था के तहत चलती है , जिसे कर्मफल विधान कहते हैं l मनुष्य ने कर्म तो ऐसे कर रखे हैं कि दुनिया में अगणित बार प्रलय हो जाये l वैज्ञानिक और ज्योतिषी भी ऐसे ही संकेत कर रहे हैं l पर नहीं , भगवान की कृपा और हिमालयवासी महान आत्माओं के तप से ही परिस्थितियों में ऐसे आश्चर्यजनक और अद्भुत मोड़ आते हैं l दुनिया में सुख - शांति स्थायी रहे , आने वाला उज्जवल भविष्य टिकाऊ रहे , इसके लिए इनसान को , समाज को , देश को और समूची दुनिया को अपनी जीवन शैली बदलनी होगी l
17 March 2022
WISDOM -----
ऋषियों का वचन है ------ ' जैसे हजारों गायों के मध्य बछड़ा अपनी माँ को स्वत: ढूंढ़ निकालता है , वैसे ही आपके किए गए कर्म आपको किसी भी योनि में सहजता से ढूंढ़ निकालते हैं l इसलिए सदा शुभ कर्म ही करना चाहिए l ' कर्म करने के लिए व्यक्ति स्वतंत्र है लेकिन उसका फल कब मिलेगा यह काल निश्चित करेगा l मनुष्य स्वयं के बुद्धिमान होने का दावा करता है और ईश्वर के इस विधान को अपने ढंग से समझ कर पाप कर्म करता रहता है कि अभी ऐशो आराम से जी लो जब सजा मिलेगी तो देखी जाएगी l कर्मफल को न समझ पाने के कारण आज संसार में इतना अत्याचार बढ़ गया है l
WISDOM -------
पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी लिखते हैं ---- " कामना एक ऐसी धधकती आग है , जो कभी बुझती नहीं l नए - नए रूपों में मन में सदा प्रज्वलित रहती है l कामना की आग में मिट जाना विनाश है और इसको नियंत्रित कर लेना विवेक है तथा उसे बुझा देने का अपार दुस्साहस करना विजय है l " कामनाओं की बाधा है ---- क्रोध l क्रोध की अग्नि में सब कुछ नष्ट हो जाता है l क्रोध से ही विनाश और संघर्ष उत्पन्न होता है l कामना के संसार में कहीं भी तृप्ति नहीं है l जितना है, उससे अधिक की चाहत बनी रहती है l गांव का एक सरपंच चाहता है वो विधायक बन जाये , विधायक बनने के बाद चाहेगा कि वह मंत्री बन जाये , फिर मनमाना विभाग मिल जाये , यह सब मिल गया तो भी संतोष नहीं , अब चाहेंगे कि राष्ट्र प्रमुख बन जाये ,--- फिर अन्य देश भी उसकी हुकूमत मान लें l जब यह कामना भी पूरी हो जाती है तो व्यक्ति अपने को भगवान समझने लगता है l बस ! यही उसकी सबसे बड़ी भूल है l भगवान कृष्ण अर्जुन के सारथि बने , महाभारत हुआ तो यहाँ विनाश के साथ सृजन था , अधर्म और अन्याय का अंत और धर्म की स्थापना l लेकिन मनुष्य की कामना तृप्ति में जब बाधा से क्रोध उत्पन्न होता है , इससे उसका विवेक नष्ट हो जाता है , मतिभ्रम हो जाती है और परिणाम --विनाश ही विनाश l परिवार , समाज और राष्ट्र ऐसे ही क्रोध और मति भ्रम के कारण आपस में ही लड़ -लड़कर टूट जाते हैं , नष्ट हो जाते हैं l कितनी ही सभ्यताएं मनुष्य की विवेकहीनता के कारण काल के गाल में समां गईं l आज संसार को सद्बुद्धि की जरुरत है l सद्बुद्धि के अभाव में ही व्यक्ति आपस में लड़ कर , दंगे - फसाद , युद्ध कर , प्रकृति , पर्यावरण सबको नष्ट कर के ही अपने आप पर गर्व महसूस करता करता है
15 March 2022
WISDOM ----
विख्यात वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टीन बर्लिन हवाई अड्डे से हवाई जहाज में बैठे और थोड़ी देर में उन्होंने माला निकाल कर जपना शुरू कर दिया l उनके निकट बैठे युवक ने उनकी ओर देखते हुए कहा ---- ' आज का युग वैज्ञानिक युग है l आज दुनिया में आइंस्टीन जैसे वैज्ञानिक हैं और आप माला जपकर रूढ़िवाद को बढ़ावा दे रहे हैं l ' ऐसा कहकर उसने अपना कार्ड उनकी ओर बढ़ाया और बोला ----- " मैं अन्धविश्वास समाप्त करने वाले वैज्ञानिकों के दल का प्रमुख हूँ l कभी मिलने आइये l " उत्तर में आइंस्टीन ने अपना कार्ड निकाला और उसे दिया l उनका नाम पढ़ते ही वह युवक हक्का -बक्का रह गया l आइंस्टीन बोले ---- " दोस्त ! वैज्ञानिक होना और आध्यात्मिक होना , विरोधी बातें नहीं हैं l बिना आस्था के विज्ञानं विनाश ही पैदा करेगा , विकास नहीं l " यह सुनकर युवक के जीवन की दिशा ही बदल गई l