20 May 2013

YOUVAN

'यौवन एक अवस्था का नाम नहीं है ,जो किसी आयु वर्ग तक सीमित हो | यौवन तो मन:स्थिति उमंगों भरी नूतन प्रेरणाओं भरी उस जवानी का नाम है ,जो हर महापुरुष पर आजीवन छाई रही | '
       
            फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट (1 9 3 2 -1 9 4 8 )अमेरिका के राष्ट्रपति एक ऐतिहासिक हस्ती कहलाते हैं |
उनकी हँसती -हँसाती जीवन शैली एवं कुशाग्र व्यवस्था बुद्धि ने उन्हें तीन बार लगातार अमेरिका का राष्ट्रपति बनाया | उन्हें अंतिम अवधि में पक्षाघात हो गया | | लोगों ने समझा कि वे संभवत:अब सामान्य कार्य नहीं कर पाएँगे | वे जार्जिया गये | वहां के गरम सोतों में स्नान किया ,तैरने की एक नई विधि निकाली | उनके सभी अंग क्रमश:फिर से कार्य करने लगे | स्वास्थ्य की कांति उनके शरीर से फूटने लगी | सवेरे चार बजे से रात बारह बजे तकउनने आजीवन काम किया | आहार पर भी उनका पूरा नियंत्रण था | उनके कायाकल्प का रहस्य था --जीवन के संबंध में उनका विधेयात्मक द्रष्टिकोण|
यही चिर यौवन का रहस्य है | 

No comments:

Post a Comment