किसी बादशाह ने एक महात्मा से पूछा --" क्या आपको कभी मेरी याद आती है ? उसने जवाब दिया -" हाँ , जब मैं ईश्वर को भूल जाता हूँ । " महात्मा ने समझाया -" जब हम परमात्मा के विधान व उसकी कृपा पर विश्वास न कर उसका चिंतन छोड़ देते हैं , तभी हमें मानवीय शक्तियों पर निर्भर रहने की आवश्यकता महसूस होती है । यदि मनुष्य उस परम शक्ति पर ही आस्थावान रहे तो फिर नाशवान मानवीय शक्ति पर उसे आश्रित रहने की आवश्यकता ही क्या है ? "
13 August 2013
11 August 2013
START A NEW LIFE
जीवन का प्रत्येक क्षण महत्वपूर्ण है । किसी भी क्षण का मूल्य , किसी दूसरे क्षण से न तो ज्यादा है और न ही कम ।
अमीचंद नामक एक प्रसिद्ध व्यक्ति महर्षि दयानंद के पास गाना गाने जाया करता था । स्वामीजी को उससे अत्यंत आत्मीयता हो गई थी । एक दिन समाज के सभ्य लोगों ने उसके आचरण के विषय में महर्षि से शिकायत की । महर्षि ने विस्तार से पता लगाया तो सच पाया । दूसरे दिन जब अमीचंद गाना गाकर उठने ही वाला था कि महर्षि ने कहा -: प्यारे दोस्त ! तुम्हारा गला तो कोयल का है , परंतु आचरण कौए के समान है ।
अमीचंद को इतनी सी बात ह्रदय को चुभने के समान लगी । उसी क्षण उसने संकल्प लिया कि महर्षि से मिलुंगा , तो अच्छा बनकर । दूसरे दिन से ही उसने कार्यालय में रिश्वत लेना बंद कर दिया । बहुत समय से त्यागी पत्नी को पुन: बुला लिया । नशा आदि का भी सेवन करना बंद कर दिया । तब ऋषि -चरणों में जाकर मस्तक झुकाया ।
नया जन्म , नया जीवन प्रारंभ हुआ ।
क्षण -क्षण से जीवन बनता है । क्षण को जो पा ले , वह जीवन को पा लेता है ।

PEARLS OF WISDOM
आदि शंकराचार्य का नाम ज्ञान की साक्षात मूर्ति के रूप में लिया जाता है । एक बार एक जिज्ञासु उनसे मिलने के लिये पहुंचा । उसने शंकराचार्य से प्रश्न किया --" दरिद्र कौन है ?"
आचार्य शंकर ने उत्तर दिया -" जिसकी तृष्णा का कोई पार नहीं , वही सबसे बड़ा दरिद्र है । "
उस जिज्ञासु ने पुन: प्रश्न किया --" धनी कौन है ? "
शंकराचार्य बोले -" जो संतोषी है , वही धनी है । संतोष से बड़ा दूसरा धन नहीं है । "
जिज्ञासु ने पुन: पूछा -" वह कौन है , जो जीवित होते हुए भी मृतक के समान है ? "
उन्होंने उत्तर दिया -"वह व्यक्ति जो उद्दम हीन है और निराश है , उसका जीवन एक जीवित मृतक की भांति है । "
आदि शंकराचार्य के ये वचन मनुष्य के आंतरिक उत्कर्ष के लिये सर्वथा मूल्यवान हें । मनुष्य अपार तृष्णाओं को पार करने के प्रयत्न में दरिद्रता को प्राप्त करता है और संतोष धन को पाते ही ऐसे खजाने का स्वामी हों जाता है , जो कभी चुक नहीं सकता ।

BHAKTI
'सच्चा भक्त तो वही है , जो अपने अस्तित्व को भगवान और उनके भक्तों की सेवा में विलीन व विसर्जित कर दे ।'
घटना सेतुबंधन के समय की है । मर्यादा पुरुषोतम श्रीराम वानर -भालुओं के साथ सेतुबंधन का कार्य संपन्न कर रहे थे । सभी इस कार्य में तल्लीन थे । भक्तराज हनुमानजी भी विशालकाय पर्वत शिलाओं को शीघ्र ला -लाकर नल -नील के हाथों में थमा रहे थे ।
उसी समय हनुमानजी ने देखा एक क्षुद्र प्राणी ' गिलहरी ' इधर उधर दौड़ रही है । उन्होंने उसे अपने हाथों में थाम लिया और कहा -" तुम यहां क्यों दौड़ -भाग कर रही हो , यहां तुम्हे चोट लग सकती है
गिलहरी ने कहा -" चोट से क्या डर ? राम -काज में प्राण निकलें , मेरी तो यही कामना है । उसने कहा -"मैं आपकी भांति सेतुबंधन में सहयोगी हूं , मैं आपकी भांति भारी -भरकम शिलाएँ तो ला नहीं सकती इसलिये मैं धूल में लोटकर अपने शरीर के रोएँ में धूल भर लेती हूं , फिर जहां सेतु बन रहा है वहां झाड़ देती हूं । " उस गिलहरी की बातें सुनकर हनुमानजी भाव -विभोर हो गये । वे चाहते थे उसे भगवान के पास पहुंचा दें परंतु गिलहरी ने कहा -" प्रभु अपने भक्तों को कभी नहीं बिसारते , वे स्वयं ही मुझे बुला लेंगे , तब तक मुझे अपना काम करने दें । " ऐसा कहकर गिलहरी अपने काम में जुट गई । हनुमानजी चकित हो उसकी भक्ति को निहारते रहे ।
उन्होंने सोचा -भगवान तो भक्त का संकट दूर करने अवश्य आते हैं , ऐसा सोचकर उन्होंने गिलहरी की पूंछ अपने पाँव के नाखून से धीरे से दबा दी , इस पीड़ा से तड़पकर गिलहरी ने राम -नाम का स्मरण किया । भक्त गिलहरी की पीड़ा से विकल भगवान राम दौड़कर आये और गिलहरी पर स्नेह से हाथ फेरते हुए बोले "हनुमानजी ने तुम्हारी पूंछ दबाकर जो कष्ट दिया , उसके लिये तुम उन्हें क्या दंड देना चाहती हो । "गिलहरी ने कहा -" प्रभु ! वे तो संकट मोचन हैं , मुझे आप तक पहुँचाने के लिये ही इन्होने यह किया था । " यह सुनकर भगवान मुस्करा दिये । गिलहरी के शरीर की धारियां प्रभु श्रीराम के दुलारने से ही देखी जाती हैं ।

8 August 2013
GAYTRI MANTR
'प्रार्थना के रूप में गायत्री मंत्र सर्वश्रेष्ठ मंत्र है , जिसमे जीवन की सर्वश्रेष्ठ विभूति ' सद्बुद्धि ' परमात्मा से मांगी गई है । '
मनुष्य जिस विभूति के कारण अन्य प्राणियों में श्रेष्ठ है , वह विभूति है -बुद्धि । परमात्मा ने मनुष्य को यह विभूति वरदान स्वरुप दी है ।
बुद्धि प्राप्त होने से भी अधिक महत्वपूर्ण है - सद्बुद्धि का प्राप्त होना । बुद्धि यदि भ्रष्ट होकर कुमार्गगामी बन जाये तो वह व्यक्ति का स्वयं का तो पतन करती है , उसके क्रियाकलाप समाज को भी क्षति पहुंचाते हैं ।
यदि मनुष्य सद्बुद्धि संपन्न हो तो वह अपना निज का कल्याण करने के साथ -साथ समाज को भी अपनी विभूतियों से लाभान्वित करता है । भगवान श्री कृष्ण ने गीता में इस ' सद्बुद्धि ' को ही बुद्धिमानों की विभूति और अपना स्वरुप बताया है । गायत्री उपासना का सर्वोपरि लाभ सद्बुद्धि के जाग्रत और प्रखर होने के रूप में साधक को मिलता है ।
अध्यात्म की भाषा में दूरदर्शी विवेकशीलता को ' प्रज्ञा ' कहा जाता है । गायत्री महाशक्ति का अवतरण - प्रज्ञा शक्ति के रूप में होता है । किसी व्यक्ति को जब यह उपलब्धि या सिद्धि प्राप्त हो जाती है तो वह सद्बुद्धि से प्रेरित सुव्यवस्थित एवं उत्कृष्ट रीति -नीति अपनाता है तथा उसके परिणाम स्वरुप निश्चित रूप से सर्वतोमुखी प्रगति के मार्ग पर बढ़ता चलता है ।
गायत्री उपासना साधक में ऐसी निर्मल सद्बुद्धि जाग्रत करती है कि उसको दोष -दुर्गुणों से स्वभावत: अरुचि और विरति हो जाती है और उन दोष -दुर्गुणों के परिणाम स्वरुप होने वाले कष्ट -क्लेशों से , नारकीय यंत्रणा से भी मुक्ति मिल जाती है ।

7 August 2013
MORAL WISDOM
'दीपक की अपनी महिमा है , सो वह हर स्थिति में रहेगी । कोई उसके प्रकाश में पूजा करे , भोजन बनाये , चोरी अथवा हत्या करे । यह कर्ता की इच्छा के ऊपर है । ईश्वर प्रकाश है उससे शक्ति और बुद्धि मिलती है । इसका उपयोग भले या बुरे कामों में करना मनुष्य के अपने हाथ में है ।
कर्म के फल से वह बच नहीं सकता ।
कर्म के फल से वह बच नहीं सकता ।
6 August 2013
WISDOM
'सत्य -कथन , सत्य बोलना कलि की तपस्या है । कलियुग में अन्य तपस्याएं कठिन हैं । सत्य मार्ग पर रहने से भगवान को पाया जा सकता है । '
एक चोर संत नानक के पास पहुंचा और इस बुरी आदत से छुटकारा पाने का उपाय पूछा । नानक ने जो उपाय बताये , वे उससे निभते न थे । एक के बाद एक उपाय बदलते -बदलते जब बहुत दिन बीत गये और किसी से भी आदत न छूटी तो उन्होंने चोर को बताया कि तुम अपने पाप सबके सामने प्रकट करने लगो ।
चोर का बार -बार आना और पूछना समाप्त हो गया और आदत भी सुधर गई । पाप प्रकट करने से उसे लज्जा लगती थी , इसलिये उसने चोरी करना ही बंद कर दिया ।

Subscribe to:
Posts (Atom)