8 May 2020

WISDOM -------

   विज्ञान   ने  मनुष्य  को  किस  स्थिति  में  पहुंचा  दिया  l   भ्रष्टाचार , बेईमानी , कर्तव्यपालन  में  लापरवाही  ,  बच्चों  के  प्रति  होने  वाले  अपराध , मानव तस्करी ,  जात  - पांत , धार्मिक  भेदभाव    आदि  अनेक  समस्याएं   वैसे  ही  समाज  को  पीड़ित  किये  थीं ,  उस  पर  से  इस  महामारी  ने  मनुष्य  का  मनुष्य  पर  से  विश्वास  खत्म   कर  दिया  l   परस्पर  प्रेम  और  भाईचारा  तो  पहले  भी  नहीं  था  ,  लोग  स्वार्थवश  एक - दूसरे  के  साथ  खड़े  होते  थे   लेकिन  अब  दूरी   जरुरी  है   l   जाति ,  धर्म  का  कोई  भेद  नहीं  ,  सबसे  दूरी   जरुरी  है   l   कोई  भी  कार्य  करने  में  यदि  भावनाएं  पवित्र  नहीं  हैं  और  कर्तव्यपालन  में  ईमानदारी  नहीं  है   तो  उसके  परिणाम  सम्पूर्ण  समाज  के  लिए  दुखदायी  होंगे  l   विज्ञान   के  साथ  यदि  परिष्कृत  भावनाएं  जुड़  जाएँ  तो  उसके   आविष्कार   सम्पूर्ण  संसार  में  खुशहाली  ला  देंगे  ,  चारों  तरफ  हँसी - ख़ुशी  और    बच्चों  की  किलकारियां   गूंजेंगी  l   लेकिन  यदि  इन  आविष्कारों  का  उद्देश्य   सबको  भयभीत  करना ,  अपने  नियंत्रण  में  रखना  है    तो    उसका  परिणाम   मौत  का  सन्नाटा  ही  होता  है  l
  अब    मनुष्य  को  स्वयं  चयन  करना  है  कि   उसे   सीधा - सरल  , सादगी  का  जीवन  पसंद  है   या   आधुनिकता  की  अंधी  दौड़  पसंद  है   l 

No comments:

Post a Comment