10 April 2019

WISDOM ---- महान आत्माएं कभी मरती नहीं , अपने विचारों के रूप में सदा सर्वदा जीवित रहती हैं

 आज  के  समय  में   जब  पद  और  धन - वैभव   के  लिए   लोग  किसी  के  हाथ  की कठपुतली  बन  जाते  हैं , अपना  मान - सम्मान  , स्वाभिमान   सब  कुछ  दांव  पर  लगा  देते  हैं  ,  ऐसे  समय  में  खलील  जिब्रान   के  विचार  प्रेरणादायक  हैं  l    समाज  के  पीड़ित , शोषित  और  गरीब  वर्ग  के  पक्ष  में  बोलने  और  उनमे  अपने  अधिकारों   की  चेतना  जाग्रत  करने   के  कारण   शासक  वर्ग और  स्वार्थपरायण    लोगों    ने   उन्हें    देश  निकला  दे  दिया  ,  उस  समय  उन्होंने  कहा  था ---- " लोग  मुझे  पागल  समझते  हैं  कि  मैं  अपने  जीवन  को   उनके  सोने - चांदी  के  टुकड़ों   के  बदले  नहीं  बेचता   l  और  मैं  इन्हें  पागल  समझता  हूँ   कि   वे  मेरे  जीवन  को   बिक्री  की  एक  वस्तु  समझते  हैं  l  "