28 July 2018

WISDOM ------ व्यक्ति चाहे कितना भी धनी हो , लेकिन ख़ुशी , शांति और प्रेम के लिए उसे अलग से प्रयास करने पड़ेंगे

 धन  कमाना  व्यक्ति  की  नैसर्गिक  आवश्यकताओं  में  से  एक  है  ,  लेकिन  धन  की  सार्थकता  तभी  है  ,  जब  उसका  इस्तेमाल  करने  वाले  के  पास  सद्बुद्धि  और  सदभावनाएँ  हों ,  अन्यथा   यही  पैसा कई  तरह  की  बुराइयों  को   जन्म  देकर  पतन  की  राह  पर  भी  ले  आता  है  l 
   अमेरिका  के  प्रसिद्द  उद्दोगपति  एंड्रयु  कारनेगी  ने   बहुत  धन  कमाने  के  बाद   अपना  सारा  धन  गरीबों  के  लिए  पुस्तकालय  बनाने  में  खर्च  कर  दिया   l  उन्होंने  एक  साक्षात्कार  में  कहा  था  कई  उन्हें  जीवन  में  सबसे  ज्यादा  संतोष  दुनिया  का  सर्वाधिक  अमीर  बनने  में  नहीं  ,  बल्कि  गरीबों  के  लिए   पुस्तकालय  बनाने  से  मिला  l