7 April 2019

WISDOM ------ संकल्प , बल और बुद्धि का सम्मिलित रूप ही सफलता का श्रेय प्राप्त कर सकता है l

सच्ची  लगन  और  निष्ठा  के  साथ   विवेकपूर्ण  प्रयत्न  करने   से   ही  सफलता  प्राप्त  होती  है   l  परिश्रम  और  प्रयत्न  से  मनुष्य  के  भीतर  छिपी  हुई   अनेकानेक  शक्तियां    और  योग्यताएं  प्रस्फुटित   होती  हैं l  
 फिर    उनके  द्वारा   वह  सब  सम्पदाएँ   प्राप्त  हो   जाती  हैं   जो  कि  कल्प वृक्ष  द्वारा  प्राप्त    होनी  चाहियें  l जो   अपनी  मदद  आप  करता  है  , परमात्मा  उसकी  मदद  जरुर  करता  है  l 
 संकल्प , बल  और  बुद्धि   एकाकी  रूप  में   तीनों  अधूरे  हैं  l   इन  तीनो  का  सम्मिलित  रूप  ही  सफलता  का  श्रेय  प्राप्त  कर  सकता  है   l