21 May 2019

स्वदेश और समाज के उद्धारकर्ता ---- डॉ . सनयातसेन

 चीन  के  प्रसिद्ध  क्रांतिकारी  डॉ. सनयातसेन   में  नि:स्वार्थता  और  देशभक्ति  का  गुण  चरम  सीमा  पर  था  , इस  द्रष्टि  से  उनकी  तुलना  गांधीजी  से  की  जा  सकती  है  l    उन्हें  आरम्भ  से  एक  ही  धुन  थी  कि  किस  प्रकार  चीन  को  जागृत  और  स्वावलंबी  बनाकर  संसार  के   अन्य   प्रगतिशील  देशों  के  समकक्ष  खड़ा  किया  जाये  l  इसके  लिए  उन्होंने  अपनी  समस्त  सुख - सुविधाओं  का  ख्याल  छोड़  दिया  और  वर्षों  तक  एक  देश  से  दूसरे  देश  मारे - मारे  फिरते  रहे   नहीं  रखा   l  उन्होंने  तीस  वर्ष  तक देशोद्धार    के  लिए  घोर  परिश्र्ण   और  आत्मत्याग   किया  और  इस  कार्य   उन्होंने  कभी  कोई   स्वार्थभाव   नहीं  रखा  l  उन्होंने  अनेक  आंदोलनों  को  सफल  बनाया  , पर  स्वयं  पद  लेने   की  इच्छा  कभी  नहीं  की  l  जब  लोगों  ने  ही  कोई  दूसरा  सुयोग्य  व्यक्ति  न  देखकर   कार्यभार  उनके  कन्धों  पर  डाल  दिया  तभी उन्होंने  कोई  पद  स्वीकार  किया  l    अब  राजनीति  पदलोलुपता  और  धन  कमाने  का  जरिया  बन  गई  है  , ऐसे  में  डॉ. सनयातसेन     का    जीवन   प्रेरणादायक  है   l